बीजेपी मुख्यालय में झंडा फहराते वक्त अमित शाह से हुई बड़ी चूक, लोगों ने कहा- तिरंगे का अपमान मत करो

By भारती द्विवेदी | Published: August 15, 2018 02:18 PM2018-08-15T14:18:17+5:302018-08-15T14:21:16+5:30

सोशल मीडिया पर लोग अमित शाह की इसके लिए जमकर आलोचन कर रहे हैं।

During flag hoisting in BJP headquarters Amit Shah did a mistake people upset | बीजेपी मुख्यालय में झंडा फहराते वक्त अमित शाह से हुई बड़ी चूक, लोगों ने कहा- तिरंगे का अपमान मत करो

अमित शाह

नई दिल्ली, 15 अगस्त:सोशल मीडिया जहां कब क्या वायरल हो जाए, कह नहीं सकते। फिलहाल सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में अमित शाह बीजेपी कार्यालय में झंडा फहराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष झंडा फहराने के दौरान रस्सी को इतनी तेजी से खींचते हैं कि झंडा नीचे गिर जाता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है- 'प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के जरिए भारत माता कुछ कह रही है-कि वो दुःखी है।'


सोशल मीडिया पर लोग अमित शाह की इसके लिए जमकर आलोचन कर रहे हैं। खुर्शीद आंसरी वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं- 'अगर आप तिरंगे का सम्मान नहीं करते हैं तो तिरंगा भी आपसे सम्मान नहीं चाहता है।'


कुमार शास्वत लिखते हैं- 'देशभक्ति का ढोल पीटते रहते हैं और 2 मिनट ढंग से तिरंगा नहीं फहरा पा रहे। फर्जी देशभक्त हैं बीजेपी वाले।'


मनजीत सिंह लिखते हैं- 'दरअसल तिरंगा फहराने की आदत नही है। RSS वालों का अलग झंडा है न।'


वहीं कुछ लोगों ने इस पोस्ट के लिए अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। अमित शाह के समर्थन में लोगों ने मुख्यमंत्री पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें छोटी मानिसकता का बताया है।  

Web Title: During flag hoisting in BJP headquarters Amit Shah did a mistake people upset

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे