वीडियो: इंसानी कटा हुआ सिर मुंह में दबाए सड़क पर दौड़ रहा था कुत्ता, जानिए क्या है पूरा मामला
By विनीत कुमार | Published: November 1, 2022 10:49 AM2022-11-01T10:49:45+5:302022-11-01T10:55:36+5:30
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता इंसानी सिर को पकड़े हुए सड़क पर दौड़ रहा है। वीडियो मेक्सिको का है।
मेक्सको के जाकाटेकस (Zacatecas) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक कुत्ता शहर की गलियों के बीच कटे हुए इंसानी सिर को अपने मुंह में पकड़े दौड़ा जा रहा है। वीडियो रात का है और इसमें कुत्ता इंसानी सिर को पकड़ कर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि वह इसे खाने के लिए कहीं लेकर जा रहा है।
फॉक्स न्यूज के मुताबिक यह घटना पिछले हफ्ते बुधवार की है। माना जा रहा है कि कुत्ते ने मेक्सिको के उत्तर में जाकाटेकस राज्य में किसी अपराध वाले स्थान से मानव सिर को उठाया था।
अधिकारियों ने कहा कि कटे हुए सिर को मोंटे एस्कोबेडो शहर में एक एटीएम में छोड़ दिया गया था, जिसमें चेतावनी देते हुए लिखा था- 'अगला सिर तुम्हारा है।' एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को भूखे कुत्ते के मुंह से इंसानी सिर को निकालना पड़ा। अधिकारियों का मानना है कि ये चेतावनी किसी एक गुट द्वारा दूसरे प्रतिद्वंद्वी के लिए लिखा गया था।
Dog running down the street with a human head. #dogs#head#mexico#running#crazyvideos#wtfvideos#lookatthis💩 #huemongrindpic.twitter.com/vob1vUAfKM
— the HUEMON GRIND (@SuperHuemon) October 28, 2022
जिस शख्स का सिर लिए कुत्ता घूम रहा था, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों का भी पता नहीं चल पाया है।
'मार्का' अखबार के अनुसार, जाकाटेकस में स्थानीय गैंग के बीच लड़ाई की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। माना जाता है कि इन्हें सिनालोआ और जलिस्को गुट से समर्थन मिलता है। ये दोनों गुट ड्रग के धंधे से जुड़े हैं। मैक्सिको में ऐसे ड्रग कार्टेल अक्सर प्रतिद्वंद्वियों या अधिकारियों को डराने-धमकाने के लिए हत्या के बाद उनके शव के कुछ हिस्सों के पास एक नोट पर चेतावनी लिखकर छोड़ देते हैं।
बहरहाल, ताजा घटना हिंसा से त्रस्त दक्षिण-पश्चिमी राज्य ग्युरेरो में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच लड़ाई के बाद हुई है, जिसमें एक मेयर और एक पूर्व मेयर सहित 18 लोग मारे गए थे। गैंगवार की घटना पिछले महीने हुई थी। मेक्सिको के उप रक्षा मंत्री रिकार्डो मेजिया ने कहा, 'यह आपराधिक गिरोहों के बीच विवाद से जुड़ा है।' उन्होंने संभावना जताई कि मामले में संगठित अपराध समूह ला फेमिलिया मिचोअकाना (La Familia Michoacana) और लोस टेक्यूलेरोस (Los Tequileros) की संलिप्तता हो सकती है।