दिल्लीः सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मिले राहुल गांधी, खाना भी खाया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 14, 2023 08:42 PM2023-08-14T20:42:21+5:302023-08-14T20:43:30+5:30

कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी।

Delhi Rahul Gandhi meet vegetable seller Rameshwar had food too former Congress president tweeted azadpur mandi viral vegetable vendor rameshwar ji | दिल्लीः सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मिले राहुल गांधी, खाना भी खाया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा

file photo

Highlightsकरोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है।मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।’वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उस सब्जी विक्रेता से मुलाकात की, जिनका टमाटर की ऊंची कीमत के कारण पेश आ रही मुश्किलों पर बात करने के दौरान भावुक होने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था। राहुल गांधी ने रामेश्वर को एक जिंदादिल इंसान और ‘भारत भाग्य विधाता’ करार दिया।

 

कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी। राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है।

विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।’’ रामेश्वर दिल्‍ली में सब्‍जी बेचते हैं। एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्‍वर की आंखों से आंसू छलक आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।

Web Title: Delhi Rahul Gandhi meet vegetable seller Rameshwar had food too former Congress president tweeted azadpur mandi viral vegetable vendor rameshwar ji

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे