OMG!! भारत में 2 कोरियन मोहिलाएं कर रही थी ऐसा काम, आप सोच भी नहीं सकते

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 12, 2019 04:26 PM2019-01-12T16:26:06+5:302019-01-12T16:26:06+5:30

पुलिस को जब शक हुआ, तो इन महिलाओं की जांच की गई। महिलाओं के अंडरगारमेंट्स से सोने की 24 छड़ें बरामद की गईं। प्रत्येक छड़ का वजन एक किलोग्राम था।

Customs officials at the aerodrome here detained two South Korean women for allegedly smuggling 24 kilograms of gold | OMG!! भारत में 2 कोरियन मोहिलाएं कर रही थी ऐसा काम, आप सोच भी नहीं सकते

OMG!! भारत में 2 कोरियन मोहिलाएं कर रही थी ऐसा काम, आप सोच भी नहीं सकते

तमिलनाडु के अन्ना अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से सीमा-शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दो कोरियाई महिलाओं को कथित तौर पर सोने की तस्करी करने के सिलसिले में हिरासत में लिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग की वायु खुफिया इकाई के कर्मियों ने हांगकांग से आ रही दो महिलाओं को रोका।

पुलिस को जब शक हुआ, तो इन महिलाओं की जांच की गई। महिलाओं के अंडरगारमेंट्स में सोने की छड़ें बरामद की गईं। प्रत्येक छड़ का वजन एक किलोग्राम था। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत महिलाओं को हिरासत में लेकर सोना जब्त कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि, "दोनों महिलाएं पूछताछ के दौरान ठीक से जवाब नहीं दे पा रही थीं। संदिग्ध लगने पर सामान सहित उनकी छानबीन की गई। सर्च के दौरान महिला अधिकारी ने देखा कि ये दोनों महिलाएं अपनी स्कर्ट और पजामा के नीचे मिनी शॉर्ट्स पहने हुए थीं। प्रत्येक यात्री के पास से 1-1 किलो वजनी 12-12 सोने की छड़ें बरामद की गईं। कुल वजन में ये 24 किलो सोना था, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है।"

Web Title: Customs officials at the aerodrome here detained two South Korean women for allegedly smuggling 24 kilograms of gold

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे