कोरोना संकट में गरीबों की मदद के लिए आगे आई 99 साल की बुजुर्ग महिला, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

By प्रिया कुमारी | Published: May 30, 2020 02:54 PM2020-05-30T14:54:34+5:302020-05-30T14:54:34+5:30

देश में लगे लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए सरकार से लेकर एनजीओ और कई लोग आगे आ रहे हैं। इसी बीच मुंबई की 99 वर्ष बुजुर्ग महिला भी अपने काम को लेकर काफी चर्चा में है।

Corona lockdown 99 years old lady help the poor Preparing Food Packets praised on social media | कोरोना संकट में गरीबों की मदद के लिए आगे आई 99 साल की बुजुर्ग महिला, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

गरीबों की मदद के लिए आगे आई 99 साल की बुजुर्ग महिला (photo-zfebrahim twitter)

Highlightsदेश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।महाराष्ट्र के मुंबई में 99 साल की दादी गरीबों को खाना खिलाने में मदद कर रही हैं।

देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए ये लॉकडाउन दर्दनाक साबित हो रहा है। इस परिस्थिति में सरकार भी गरीबों की मदद करने के प्रयास में जुटी है। सरकार के साथ-साथ कई एनजीओ, आम इंसान भी एक दूसरे की मदद में लगे हैं। इन मदद करने वालों के बीच एक 99 बर्ष की बुजुर्ग महिला की खूब चर्चा हो रही है। 
 
महाराष्ट्र के मुंबई में 99 साल की दादी गरीबों को खाना खिलाने में मदद कर रही हैं। बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं बुढ़ी दादी खाने का पैकट तैयार कर रही हैं। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के वकील ज़ाहिद एफ अब्राहिम ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे देखकर यूजर भी दादी की तारीफ कर रहेहैं।

इस वीडियो  को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अबतक इस ट्वीट पर 200 से 300 बार रिट्वीट किया जा चुका है। मालूम हो देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इस चौथे चरण के लॉकडाउन में कई सारी छूट दी गई है। वहीं बात करें अगर कोरोना संक्रमण की तो कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

 स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से अब तक 4971 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,73,763 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 86,422 एक्टिव केस हैं, वहीं 82,370 लोग ठीक हो चुके हैं।

Web Title: Corona lockdown 99 years old lady help the poor Preparing Food Packets praised on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे