लाइव न्यूज़ :

'चलो अयोध्या', उद्धव ठाकरे सरकार के 100 दिन पूरा होने पर संजय राउत का ट्वीट, राहुल गांधी को दिया न्यौता तो लोगों ने ली चुटकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 23, 2020 11:08 IST

24 नवंबर 2019 को उद्धव ठाकरे अयोध्या दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर हो रही उठापटक की वजह से दौरा टाल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे। पिछले साल 2019 में अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार है जब उद्धव ठाकरे अयोध्या का दौरा करेंगे।

'चलो अयोध्या', महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के 100 दिन पूरा होने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने यह ट्वीट किया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का यह ट्वीट वायरल हो गया है। संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, 'चलो अयोध्या' सीएम उद्धव ठाकरे सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अयोध्या दौरे पर जाएंगे।' न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा है, ''सरकार के कामकाज का 100 दिन पूरा होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या जाएंगे। हम चाहते हैं कि हमारे गठबंधन के नेता भी हमारे साथ वहां आए। राहुल गांधी भी वहां कुछ मंदिरों पर जाएंगे।'' संजय राउत के राहुल गांधी वाले बयान पर ट्विटर यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया है। 

'चलो अयोध्या' वाला ट्वीट संजय राउत ने 22 जनवरी को शाम 4.30 बजे किया। ट्वीट पर दो हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, राहुल गांधी वहां नहीं आएगे...वह अकेले क्या करेंगे वहां।

एक अन्य यूजर ने लिखा, सोनिया गांधी ने इजाजत दे दी है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, शायद सोनिया गांधी ने ही यह आइडिया दिया होगा।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

पिछले साल 2019 में अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार है जब उद्धव ठाकरे अयोध्या का दौरा करेंगे। 24 नवंबर 2019 को उद्धव ठाकरे अयोध्या दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर हो रही उठापटक की वजह से दौरा टाल दिया था। उद्धव ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा की थी। 

टॅग्स :संजय राउतउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारअयोध्याराम मंदिरट्विटरशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह