दूल्हे को वरमाला पहनाकर दुल्हन प्रेमी के साथ फरार?, 7 फेरे की बारी आई तो मंडप में हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 11:15 IST2025-12-01T11:14:18+5:302025-12-01T11:15:39+5:30

पुलिस ने बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली तो बाद में परिवारों को जानकारी मिली कि एक स्थानीय युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया है।

bride run away her lover garlanding groom commotion mandap time seven rounds Unnao up police | दूल्हे को वरमाला पहनाकर दुल्हन प्रेमी के साथ फरार?, 7 फेरे की बारी आई तो मंडप में हंगामा

file photo

Highlightsदूल्हे का परिवार दूसरी तैयारियों में व्यस्त हो गया।दुल्हन को बुलाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं मिली। दुल्हन के पिता ने उस लड़के से फ़ोन पर बात की।

उन्नावः उन्नाव जिले में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब वरमाला की रस्म के तुरंत बाद दुल्हन कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात पुरवा पुलिस थाने के एक गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, अजयपुर गांव में एक बारात पहुंची थी, जहां वर और वधू पक्ष के परिवारों ने पारंपरिक ‘द्वार चार’ और अन्य रस्में पूरी कीं। दूल्हा-दुल्हन ने रिवाज के मुताबिक एक-दूसरे को वरमाला पहनायी। इसके तुरंत बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई जबकि दूल्हे का परिवार दूसरी तैयारियों में व्यस्त हो गया।

बाद में जब परिवार के सदस्य फेरे की रस्म के लिए दुल्हन को बुलाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली तो बाद में परिवारों को जानकारी मिली कि एक स्थानीय युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के पिता ने उस लड़के से फ़ोन पर बात की, जिसके बाद दुल्हन ने खुद अपने पिता से बात की।

उसने अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने की इच्छा जताई। एक चश्मदीद ने बताया कि इस घटनाक्रम से स्तब्ध दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई और दूल्हे पक्ष के लोगों को खाली हाथ ही वहां से लौटना पड़ा। दुल्हन के पिता ने पुरवा पुलिस थाने में उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: bride run away her lover garlanding groom commotion mandap time seven rounds Unnao up police

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे