5 इंच के लंबे अंगूठे की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटौर रहा है यह शख्स, इसका वायरल टिकटॉक वीडियो देखा क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 2, 2019 04:55 PM2019-09-02T16:55:26+5:302019-09-02T16:55:26+5:30

सोशल मीडिया पर जैकब के अंगूठे की तुलना लोग पेपर के A5 पीस की चौड़ाई, कोल्ड ड्रिंक के कैन की उंचाई से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस शख्स एलियन भी कहते हैं।

boy with 5-inch-long thumb goes viral on social media watch TikTok videos | 5 इंच के लंबे अंगूठे की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटौर रहा है यह शख्स, इसका वायरल टिकटॉक वीडियो देखा क्या

5 इंच के लंबे अंगूठे की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटौर रहा है यह शख्स, इसका वायरल टिकटॉक वीडियो देखा क्या

Highlightsजैकब ने कहा है कि उसे नहीं पता कि उसका अंगूठा इतना बड़ा क्यों है।वीडियो को 2.1 मिलियन से अधिक लाइक्स और 37,400 से अधिक कमेंट मिल चुके हैं। 

टिकटॉक पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका अंगूठा पांच इंच लंबा है। अपने पांच इंच लंबे अंगूठे की वजह से ये शख्स इंटरनेट पर चर्चाओं में बना हुआ है। इस शख् का नाम जैकब पीना है और ये मैसचूसट्स के वेस्‍टपोर्ट का रहने वाला है। जैकब पीना चर्चा में तब आ गया, जब उसने अपने पांच इंच लंबे अंगूठे का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। जैकब की उम्र 20 साल है। 

वीडियो को शेयर कर जैकब पीना ने लिखा, हैलो दोस्त ये मेरा अंगूठा है। ये बहुत लंबा है और हां ये सच का है। मैं कभी थंब बैटल नहीं हारा। वीडियो को पोस्ट करने के बाद ये ही वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को 2.1 मिलियन से अधिक लाइक्स और 37,400 से अधिक कमेंट मिल चुके हैं। 

इस वीडियो के बाद से ही जैकब पीना के टिकटॉक पर 150 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। सोशल मीडिया पर जैकब के अंगूठे की तुलना लोग पेपर के A5 पीस की चौड़ाई, कोल्ड ड्रिंक के कैन की उंचाई से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उसे एलियन भी कहते हैं। 

जैकब ने कहा है कि उसे नहीं पता कि उसका अंगूठा इतना बड़ा क्यों है। बचपन से ही उसके अगूंठे का साइज से है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें बाकियों से अलग अच्छा लगता है। 

Web Title: boy with 5-inch-long thumb goes viral on social media watch TikTok videos

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :TikTokटिक टॉक