तीन पैर और दो प्राइवेट पार्ट के साथ पैदा हुआ ये बच्चा, डॉक्टर भी देख हुए हैरान 

By पल्लवी कुमारी | Published: October 12, 2019 03:16 PM2019-10-12T15:16:21+5:302019-10-12T15:16:21+5:30

मास्को के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को बचा लिया है। डॉक्टरों के मुताबिर बच्चा अब एक सामान्य जिंदगी जी सकता है।

Boy born with three legs, two penises Doctors save his life | तीन पैर और दो प्राइवेट पार्ट के साथ पैदा हुआ ये बच्चा, डॉक्टर भी देख हुए हैरान 

तस्वीर स्त्रोत- डेली मेल

Highlightsडॉक्टरों ने कहा है कि ऑपरेशन को सेट होने में तीन महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। बच्चे के जन्म के एक महीने बाद ऑपरेशन हुआ।

मास्को में एक अनोखा बच्चा पैदा हुआ है। बच्चे के तीन पैर हैं और दो प्राइवेट पार्ट हैं। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे के तीसरे पैर में दो एड़ियां थी। ये बच्चा पैदा जुड़वा पैदा होना था। लेकिन मां के गर्भ की विकसित नहीं होने की वजह से ऐसा बच्चा पैदा हुआ। हालांकि डॉक्टरों द्वारा मां को गर्भपात कराने की सलाह ही गई थी क्योंकि डॉक्टरों को इस बात का आइडिया लग गया था कि बच्चा सही तरह विकसित नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि ये दो बच्चे होने थे, लेकिन (गर्भ में) यह सिर्फ एक बच्चे में बदल गया।

मास्को के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को बचा लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा अब एक सामान्य जिंदगी जी सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के तीसरे पैर को सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। 

बच्चे के जन्म के एक महीने बाद मॉस्को के होली व्लादिमीर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन रूस के शीर्ष बाल रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर यूरी सोकोलोव ने की। बच्चा अब सही-सलामत चल सकता है। हालांकि ऑपरेशन को सेट होने में तीन महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। 

Web Title: Boy born with three legs, two penises Doctors save his life

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे