VIDEO: भाजपा विधायक ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ली शपथ, बलिदान देने की भी कही बात, वीडियो हुआ वायरल तो दी ये सफाई
By अनिल शर्मा | Published: May 3, 2022 02:19 PM2022-05-03T14:19:29+5:302022-05-03T14:33:07+5:30
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों असीम गोयल को बीते दिनों एक मुस्लिम संगठन की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुस्लिम संगठन ने विधायक को मुस्लिम विरोधी भी बताया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अंबालाः हरियाणा के अंबाला से भाजपा विधायक असीम गोयल का भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर संकल्प लेते हुए वीडियो सामने आया है। एक कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल वहां मौजूद लोगों के साथ इस बात की शपथ लेते हैं कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए बलिदान देंगे और जरूरत पड़ने पर बलिदान लेंगे।
पत्रकार अंशुल सिंह द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो में भाजपा विधायक असीम गोयल को शपथ लेते देखा जा सकता है। भाजपा विधायक के इस शपथ का कथित वीडियो रविवार का है। विधायक को ये कहते देखा सुना जा सकता है कि हम हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते हैं।'
हरियाणा के अंबाला में हिन्दू राष्ट्र की शपथ लेते BJP के अंबाला शहर विधायक असीम गोयल. pic.twitter.com/SUFZFkuPmV
— Anshul Singh (@anshulsigh) May 1, 2022
असीम खुद के साथ लोगों को शपथ दिलाते हुए कहते हैं- 'शपथ लेते हैं, वचन देते हैं, संकल्प करते हैं। हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए आवश्यकता पड़ी तो हम बलिदान देंगे। आवश्यकता पड़ी तो हम बलिदान लेंगे। लेकिन किसी भी कीमत पर हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे। हमारे पूर्वज और ग्राम देवता हमें अपना लक्ष्य हासिल करने की शक्ति दें।'
भाजपा विधायक के मीडिया ने इस बाबत जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह शपथ एक हिन्दू होने के नाते ली है न की एक विधायक होने के नाते और “एक हिन्दू होने पर मुझे गुर्व है।” इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम और ईसाइयत मानने वाले भी सभी हिन्दू है। हिंदुस्तान का धर्म के नाम पर पहले ही विभाजन हो चुका है और अब जिसे यहां रहना है हिन्दू राष्ट्र के हिसाब से हिंदुस्तान का बनकर रहना होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों असीम गोयल को बीते दिनों एक मुस्लिम संगठन की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुस्लिम संगठन ने विधायक को मुस्लिम विरोधी भी बताया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।