बिहार के बक्सर में दो लड़कियों ने आपस में कर ली शादी, इलाके में बना चर्चा का विषय

By एस पी सिन्हा | Published: February 26, 2023 04:09 PM2023-02-26T16:09:47+5:302023-02-26T16:18:03+5:30

बिहार के बक्सर में दो लड़कियों द्वारा आपस में शादी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरा विषय इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल दोनों लड़कियां शादी के बाद लापता हैं।

Bihar two girls married each other in Bihar's Buxar district | बिहार के बक्सर में दो लड़कियों ने आपस में कर ली शादी, इलाके में बना चर्चा का विषय

बिहार के बक्सर में दो लड़कियों ने की आपस में शादी

Highlightsबिहार के बक्सर में दो लड़कियों ने आपस में कर ली शादी, अब गायब हैं।डुमरांव के प्रसिद्ध डुमरेजनी मंदिर परिसर में यह समलैंगिक शादी सम्पन्न हुई।समलैंगिक शादी करने वाली दोनों लड़कियां आर्केस्ट्रा पार्टी में बतौर नर्तकी काम करती हैं।

पटना: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में दो लड़कियों द्वारा आपस में शादी कर लेने का मामला सामने आया है। मामला शनिवार का है। डुमरांव के प्रसिद्ध डुमरेजनी मंदिर परिसर में यह समलैंगिक शादी सम्पन्न हुई। समलैंगिक शादी करने वाली दोनों लड़कियां आर्केस्ट्रा पार्टी में बतौर नर्तकी काम करती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कोरानसराय आथर के आर्केस्ट्रा पार्टी में पिछले तीन सालों से नर्तकियों का काम कर रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी तो दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला लिया। शनिवार को शादी करने के पहले डुमरांव अनुमंडलीय कोर्ट पहुंच पहले अपनी शादी को कानूनी तौर पर वैध बनाया। उसके बाद दोनों ने बांके बिहारी मंदिर में जाकर मत्था टेका। 

इसके बाद डुमरेजनी मंदिर पहुंच मां जगत जननी को साक्षी मानकर एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इस दौरान अनिशा पति बनी जबकि पायल पत्नी बनी। वहीं इस शादी में पूरी आर्केस्ट्रा टीम ने पहुंच दोनों को शादी की बधाई दी। बताया जाता है कि अनिशा कुमारी के पिता उमेश सरदार हैं, जो बिहार के सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज के रहने वाले हैं। 

वहीं, पत्नी बनी पायल अररिया जिला के जयनगर गांव निवासी फेकू सरदार की पुत्री है। दोनों ने यह समलैंगिक शादी अपने मर्जी से की है। शादी के बाद दोनों गायब हैं। इस संबंध में आर्केस्ट्रा संचालक लालजी ने बताया कि इस शादी को लेकर अनिशा के परिवार की सहमति है, किंतु पायल ने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर यह फैसला लिया है।

उधर, पति बनी अनिशा का मानना है कि बचपन से ही उसका रुझान पुरुषों की ओर न रहकर लड़कियों में ही रहा है। इस बीच तीन साल आर्केस्ट्रा में साथ में काम करने के दौरान पायल से दोस्ती गहरी हुई और उसके साथ ही शादी का मन बनाया।

Web Title: Bihar two girls married each other in Bihar's Buxar district

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे