उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नया अंदाज, इस अभिनेत्री संग लगाए शॉट्स, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Published: February 22, 2023 03:22 PM2023-02-22T15:22:20+5:302023-02-22T15:23:16+5:30

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह-सुबह नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

bihar rjd mla Tejashwi Yadav Actor Nitu Chandra Srivastava Play Badminton see video viral | उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नया अंदाज, इस अभिनेत्री संग लगाए शॉट्स, देखें वीडियो

बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला।

Highlightsवीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। तेजस्वी यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला।

पटनाः बिहार में जारी सियासी गहमागहमी से बेफिक्र उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस वीडियो में तेजस्वी यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।

बैडमिंटन कोर्ट पर दोनों ने काफी देर तक पसीना बहाया। तेजस्वी ने बुधवार सुबह-सुबह नीतू चंद्रा के साथ बैडमिंटन खेलते वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में तेजस्वी नीतू चंद्रा के साथ शॉट्स लगाते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा कि बिहार की बेटी, बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड सिने स्टार नीतू चंद्रा जी ने साथ में बैडमिंटन खेला।

जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारा व्यक्तित्, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। जीवन में खेल के महत्व को कम नहीं माना जा सकता। वहीं, अभिनेत्री नीतू चंद्र ने भी ट्वीट कर कहा है कि बिहार का भविष्य आपके हाथों में हैं, इस बात की संतुष्टी हैं, हम सब बिहारियों को।

बस 6 महीने में बिहार की स्पोर्ट्स पॉलिसी पास हो गई,जो सालों से रुकी थी। हर क्षेत्र मे काम हो रहा है। बहुत धन्यावाद मुझे आमंत्रित करने के लिए। इससे पहले 17 जुलाई को भी उन्होंने ट्विटर पर क्रिकेट खेलते वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद ही बिहार में भाजपा का गठबंधन टूटा था। उस वक्त तेजस्वी ने वीडियो पोस्ट करते लिखा था- जिंदगी हो या खेल, जीतने के लिए हमेशा खेलना चाहिए।

जितना अधिक आप योजना बनाते हैं, उतना ही आप मैदान पर प्रदर्शन करते हैं। बहुत समय बाद बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाने में मजा आया। यह तब अधिक संतोषजनक हो जाता है जब ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली और केयर टेकर के साथ आप खेल रहे हो और वो आपको आउट करने के लिए उत्सुक हो। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि आप इधर खेल खेलिए और उधर जदयू और भाजपा खेला करने की सोच रहे हैं। नीतीश का ऐसा कोई सगा नहीं जिसको उन्होंने ठगा नहीं।

Web Title: bihar rjd mla Tejashwi Yadav Actor Nitu Chandra Srivastava Play Badminton see video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे