Bihar News: नौवीं क्लास संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से संबंधित पूरे 10 सवाल पूछे, बिहार में शिक्षा विभाग कारनामा

By एस पी सिन्हा | Published: October 27, 2023 05:41 PM2023-10-27T17:41:53+5:302023-10-27T17:42:45+5:30

Bihar News: मुंगेर में अक्टूबर माह की नौवीं कक्षा परीक्षा ली जा रही है। गुरुवार को बच्चों ने संस्कृत की परीक्षा दी।

Bihar News 9th class Sanskrit exam full 10 questions related to Islam were asked Education Department feat in Bihar | Bihar News: नौवीं क्लास संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से संबंधित पूरे 10 सवाल पूछे, बिहार में शिक्षा विभाग कारनामा

file photo

Highlightsभाजपा के विधायक प्रणव कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार छात्रों के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रही है। हिन्दू धर्म और संस्कृति को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम पर सवाल पूछे जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का क्या हाल है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्कूली बच्चों से परीक्षा में ऐसे सवाल पूछे गये हैं, जिस पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। सरकारी स्कूलों में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम यानि मुसलमानों से संबंधित पूरे 10 सवाल पूछे गये। दरअसल, मुंगेर में अक्टूबर माह की नौवीं कक्षा परीक्षा ली जा रही है। गुरुवार को बच्चों ने संस्कृत की परीक्षा दी।

इस दौरान नौवीं क्लास की संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से संबंधित पूरे 10 सवाल पूछे गएः

1.'इफ्तार' क्या होता है?

2.रोजा किस समय खोला जाता है? क्या देखकर खोला जाता है?

3. फितरा किसे कहते हैं?

4. ईद में क्या क्या पकवान बनता है?

5. ईद कैसा पर्व है?

6. जकात किसे कहा जाता है?

7.मुसलमानों का सर्वोत्तम पर्व कौन है?

8. ईद में कौन सा पकवान प्रसिद्ध है?

9. ईद में क्या-क्या होता है?

10. ईद पर्व क्या संदेश देता है?

ऐसे में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम पर सवाल पूछे जाने पर सवाल उठ रहे हैं। मुंगेर से भाजपा के विधायक प्रणव कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार छात्रों के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रही है। हिन्दू धर्म और संस्कृति को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में उठायेंगे। उधर, शिक्षा विभाग ने कहा है कि सारे सवाल सिलेबस के मुताबिक ही पूछे गये हैं। संस्कृत के सिलेबस में ईद महोत्सव पाठ शामिल है। उससे ही सवाल पूछे गये हैं।

Web Title: Bihar News 9th class Sanskrit exam full 10 questions related to Islam were asked Education Department feat in Bihar

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे