देखें वीडियो: बिहार के एक गांव में कुतिया ने दिया 'बकरी' जैसे बच्चे को जन्म, नजारा देख डॉक्टर भी है हैरान

By आजाद खान | Published: November 4, 2022 11:47 AM2022-11-04T11:47:36+5:302022-11-04T12:13:22+5:30

दावा किया जा रहा है कि एक कुतिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया था जिसमें से सात बच्चे तो कुत्ते के बच्चे जैसे है। लेकिन एक बच्चा 'बकरी' के बच्चे जैसा दिखता है जिसे देख डॉक्टरों को भी काफी हैरानी हो रही है।

Bihar gopalganj bitch gave birth child like goat doctor also surprised Watch video | देखें वीडियो: बिहार के एक गांव में कुतिया ने दिया 'बकरी' जैसे बच्चे को जन्म, नजारा देख डॉक्टर भी है हैरान

फोटो सोर्स: Twitter @News18lokmat

Highlightsबिहार के गांव में एक कुतिया द्वारा 'बकरी' जैसे बच्चे को पैदा करने का एक मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि कुतिया ने आठ में से एक 'बकरी' जैसे बच्चे को पैदा किया है। इस खबर को लेकर जानवरों के डॉक्टर भी परेशान है।

पटना:बिहार के गोपालगंज में एक कुतिया द्वारा बकरी के बच्चे जैसा बच्चा देने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ महीने पहले एक कुतिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया था। इस आठ बच्चों में सात बच्चे तो कुत्ते के शकल और हरकत वाले बच्चे है, लेकिन उस में से एक बच्चा जो वह बकरी के बच्चे की तरह दिख रहा है। 

इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें कुतिया को बच्चे को देखा जा रहा है जो बकरी के बच्चे की तरह दिख रहा है। ऐसे तो यह सामान्य घटना नहीं है, ऐसे में इस केस को लेकर जानवरों के डॉक्टर भी हैरान हो गए है। 

वीडियो में क्या दिखा

वीडियो में यह देखा गया है कि एक कुत्ते का बच्चा जो बिल्कुल बकरी के बच्चे जैसा है चल रहा है। हालांकि अभी वह छोटा है इसलिए वह सही से नहीं लेकिन फिर भी वह एक जगह से दूसरी जगह जा रहा है। 

इस सफेद रंग के बच्चा दिखने में बिल्कुल बकरी के बच्चे जैसा है। वह चलते हुए कूद-कूद कर चल रहा है। यही नहीं उसकी लंबाई और रंग भी बकरी के बच्चों की तरह ही है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के हरपुर टेग्रही गांव का है जहां पर गावं में रहने वाले शंभू दास के घर के बगल में एक कुतिया ने आठ बच्चों को जन्म दिया था। ऐसे में दावा यह किया जा रहा है कि कुतिया के सात बच्चे कुत्ते की तरह है, लेकिन एक बच्चा बकरी के बच्चे के जैसा दिखता और लगता है। 

ऐसे में बहुत खोजबिन करने के बाद यह पता चला है कि यह बकरी के बच्चे जैसा दिखने वाला बच्चा असल में कुत्ते का बच्चा है। कुतिया द्वारा बार-बार उस बकरी के बच्चे जैसा दिखने वाले बच्चे को ले जाते हुए भी पाया गया है जिसे छुड़ा कर गांव वाले उसे वापस भी लाए है। 

घटना से गांव वाले और डॉक्टर भी हैरान है

आम तौर पर ऐसा देखा गया है कि बकरी छह महीने में बच्चे को जन्म देती है तो वहीं कुतिया तीन महीने में बच्चे को जन्म देती है। ऐसे में इस तरह से कुतिया के कोख से बकरी जैसे बच्चे का जन्म लेना कोई सामान्य बात नहीं है। इस घटना से गांव के लोग तो हैरान है ही जबकि डॉक्टर भी उसे लेकर काफी चिंतित है। 

फिलहाल गांव वाले बच्चे को दूध पिला कर रख रहे है, लेकिन उनका कहना है कि वे जल्द से जल्द इस बच्चे को वन विभाग के हवाले कर देंगे ताकि वे इसकी सही से जांच कर सके। 
 

 

Web Title: Bihar gopalganj bitch gave birth child like goat doctor also surprised Watch video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे