बिहार: युगपुरुष नाट्योत्सव में स्वामी विवेकानंद के रूप में अभिनय करते दिखे पूर्व सांसद आरके सिन्हा

By एस पी सिन्हा | Published: October 29, 2023 04:32 PM2023-10-29T16:32:05+5:302023-10-29T17:23:28+5:30

पद्मश्री शेखर सेन ने युगपुरुष नाट्य महोत्सव में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर अपने एकल अभिनय और भावपूर्ण गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

Bihar Former MP RK Sinha seen acting as Vivekananda in Yugpurush Natyotsav | बिहार: युगपुरुष नाट्योत्सव में स्वामी विवेकानंद के रूप में अभिनय करते दिखे पूर्व सांसद आरके सिन्हा

बिहार: युगपुरुष नाट्योत्सव में स्वामी विवेकानंद के रूप में अभिनय करते दिखे पूर्व सांसद आरके सिन्हा

पटना:बिहार आर्ट थियेटर के अध्यक्ष व पूर्व सांसद आरके सिन्हा की ओर से आयोजित युगपुरुष नाट्योत्सव के दूसरे दिन एकल अभिनय सम्राट पद्मश्री शेखर सेनजी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी को बड़े ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस एकल नाट्य प्रस्तुति में संगीत प्रकाश और वेश भूषा के साथ भावप्रवण अभिनय ने सबका मन मोह लिया। मंच पर प्रकाश आते ही ऐसा लगा कि विवेकानंद ही मंच पर आ गये। पद्मश्री शेखर सेन ने युगपुरुष नाट्य महोत्सव में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर अपने एकल अभिनय और भावपूर्ण गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इस एकल नाट्य प्रस्तुति की शुरुआत श्लोक ‘सर्वे भवन्तु सुखिन’ से हुआ। ‘अगले पचास साल तक अपने देवी देवता को उठा कर ताक पर रख दो हमारा राष्ट्र ही हमारा देवता है। पूजा करें हम अपनी मातृभूमि की, सेवा करें अपने देशवासियों की’। "उठो जागो और तब तक कर्म करो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो"।

स्वामी विवेकानंद की जीवन यात्रा को जिस रोचक संवाद, कुशल अभिनय, ध्वनि और प्रकाश के साथ ही संगीत की स्वरलहरियों और भजनों की गूँज से प्रस्तुत किया उससे ऐसा लगा मानों हाल में बैठे सभी दर्शक स्वामी विवेकानंद से ही संवाद कर रहे हों। दर्शकों और कलाकार के बीच ऐसा नाट्य दुर्लभ ही होता है। शेखर सेन  की एक और खूबी यह है कि वे अपने किरदार का मेक-अप खुद ही करते हैं, किसी मेकअप कलाकार की सेवा नहीं लेते। 

लेखक, निर्देशक, गायक, संगीतकार और अभिनेता शेखर सेन हर बार एक नए रूप में नजर आए। इस मौके पर आर के सिन्हा ने कहा कि एकल अभिनय सम्राट की कठिन अभिनय साधना है कि पहले किसी भी युगपुरुष को जानना,उन पर नाटक लिखना और उसे आज के दर्शकों के हिसाब से तैयार कर प्रस्तुति देना राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है,पद्मश्री शेखर सेन का यह अभियान सदा चलते रहे इसकी हम सब कामना करते हैं। 

शेखर सेन एक ऐसी सर्वमान्य विरल विभूति हैं जिन्होंने कला की रंगभूमि पर अपनी विलक्षण प्रयोगधर्मिता और नवाचार की मिसाल क़ायम की है। दर्शकों के सामने आते हैं।

Web Title: Bihar Former MP RK Sinha seen acting as Vivekananda in Yugpurush Natyotsav

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे