"काहे बड़ा झूठ बोलत ए मंत्री जी, बानी जा छोट-छोटे लईके, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गाना हो रहा वायरल 

By एस पी सिन्हा | Published: February 27, 2023 06:43 PM2023-02-27T18:43:56+5:302023-02-27T18:44:46+5:30

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जी हमरा तोहरा पर भरोसा नईखे। नौकरी की आस लगाए शिक्षक अभ्यर्थियों के सब्र का बांध एक बार फिर टूटने लगा।

Bihar education minister Chandrashekhar going viral Kahe bada jhoot bolt e minister ji, bani ja chhote chhote leike song on | "काहे बड़ा झूठ बोलत ए मंत्री जी, बानी जा छोट-छोटे लईके, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर गाना हो रहा वायरल 

अगले कैबिनेट में शिक्षक बहाली को लेकर प्रस्ताव आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है।

Highlightsसरकार से गुहार भी लगाई सड़क पर प्रदर्शन भी किया।24 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में शिक्षक नियुक्ति नियमावली जारी कर दी जाएगी।अगले कैबिनेट में शिक्षक बहाली को लेकर प्रस्ताव आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही युवाओं को उम्मीद की आस जगी थी कि अब जल्द ही उन्हें नौकरी मिलेगी। लेकिन अब नौकरी की आस लगाए शिक्षक अभ्यर्थियों के सब्र का बांध एक बार फिर टूटने लगा। कई दफा उन्होंने सरकार से इसे लेकर गुहार भी लगाई सड़क पर प्रदर्शन भी किया।

लेकिन मिली नौकरी की जगह सिर्फ पुलिसिया डंडे। इन सभी दर्द को समेट कर एक महिला ने गाना सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। इसमें वह कह रही है कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जी हमरा तोहरा पर भरोसा नईखे।

पूरे गाने का लाइन कुछ इस प्रकार है "काहे बड़ा झूठ बोलत ए मंत्री जी, बानी जा छोट-छोटे लईके.. शिक्षा मंत्री जी हमरा तोहरा पर भरोसा अब नईखे, नईखे, नईखे… मंत्री जी के बात होला गोल गोल, अभ्यर्थी… अब त बहाली के जय बोल, जय बोल।

पहिला बार मंत्रिमंडल बा मिलल, एही से माथा बा हिलल..अबकी बार के चुनावे बताई, छूट जाई छाती के पीटल…लागे शिक्षा से भेंट बाड़े पहिला, पहिला.. वोट देले रही खाली महिला.. बात ना बनावअ अब गोल-गोल, कर देले बाड़अ बहाली में झोल झोल…. शिक्षा मंत्री जी, हमरा तोहरा पर भरोसा अब नईखे, नईखे, नईखे.. मंत्री जी के बात होला गोल गोल, अभ्यर्थी…अब त बहाली के जय बोल..।”

शिक्षक अभ्यर्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर यह गाना खूब वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले पर बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि 4 सालों से सीटेट-बीटेट की परीक्षा पास कर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं ले रही है।

शिक्षा मंत्री सरकार बनने के बाद से ही कह रहे हैं जल्द शिक्षक बहाली निकाली जाएगी और पूर्व में उन्होंने ट्वीट कर भी जानकारी दी कि 24 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में शिक्षक नियुक्ति नियमावली जारी कर दी जाएगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। बता दें कि शिक्षा मंत्री यह कई बार कह चुके हैं कि अगले कैबिनेट में शिक्षक बहाली को लेकर प्रस्ताव आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है।

Web Title: Bihar education minister Chandrashekhar going viral Kahe bada jhoot bolt e minister ji, bani ja chhote chhote leike song on

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे