बिहारः लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा?, समलैंगिक शादी पर सीएम नीतीश कुमार का तंज

By एस पी सिन्हा | Published: May 25, 2022 07:45 PM2022-05-25T19:45:31+5:302022-05-25T19:46:24+5:30

पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी पर लाना जरूरी है.

bihar cm nitish kumar statement gay marriage boys and boys get married how can gave birth child patna | बिहारः लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा?, समलैंगिक शादी पर सीएम नीतीश कुमार का तंज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम भी पटना विश्वविधायलय में पढे़ हैं. 

Highlightsलड़कियों के लिए साइकिल और पोशाक योजना चलायी.लड़कियों की शिक्षा के लिए कई काम किये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस कॉलेज से मेरे परिवार का भी गहरा रिश्ता है.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समलैंगिक शादी को लेकर आज है कि बिना स्त्री के कोई पैदा हुआ है क्या? उन्होंने कहा कि जब स्त्री और पुरुष के बीच शादी होगी तभी तो बाल-बच्चे होंगे. शादी जैसी संस्था के लिए पुरुष और स्त्री दोनों की अनिवार्यता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़का-लड़का शादी करेगा तो बच्चा कहां से पैदा होगा?

पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी पर लाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जबसे काम करने का मौका मिला है, हमने लड़कियों की शिक्षा के लिए कई काम किये. लड़कियों के लिए साइकिल और पोशाक योजना चलायी.

मगध महिला कॉलेज के साथ अपने रिश्ते की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस कॉलेज से मेरे परिवार का भी गहरा रिश्ता है. मेरी छोटी बहन और पत्नी भी यहीं पढ़ी हैं. छात्राओं से आह्वान किया है कि आपस में प्रेम का भाव रखिये. आपलोग खूब पढ़िये, इससे बिहार आगे बढे़गा और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम भी पटना विश्वविधायलय में पढे़ हैं. 

Web Title: bihar cm nitish kumar statement gay marriage boys and boys get married how can gave birth child patna

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे