बिहार में कांग्रेस की हार के बीच नेहरू का जिक्र, मीम्स के जरिए यूजर्स ने ली चुटकी
By अंजली चौहान | Updated: November 14, 2025 14:36 IST2025-11-14T14:28:00+5:302025-11-14T14:36:16+5:30
Bihar Election Results 2025:लोग मजाक उड़ा रहे हैं कि कैसे स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू अपने जन्मदिन पर पार्टी के प्रदर्शन को ‘देख रहे हैं’, और चुनाव में महागठबंधन की धीमी बढ़त पर हंस रहे हैं, नेटिजन्स निश्चित रूप से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं!

बिहार में कांग्रेस की हार के बीच नेहरू का जिक्र, मीम्स के जरिए यूजर्स ने ली चुटकी
Bihar Election Results 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बढ़त बनाने के साथ ही, सोशल मीडिया पर राज्य के राजनीतिक मिजाज को दर्शाने वाले मीम्स की बाढ़ आ गई है। भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन बिहार की 243 सीटों में से लगभग 200 सीटों पर आगे चल रहा है और भारी जीत की ओर अग्रसर दिख रहा है। राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन कई प्रमुख क्षेत्रों में पिछड़ रहा है।
कांग्रेस की होती हार को देखते हुए यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। 14 नवंबर मतगणना का दिन जो कि हर साल जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन होता है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स दोनों दिनों को जोड़कर मजाक बना रहे हैं।
एक मीम में लिखा था, "नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं।" भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था।
Nehru ji watching Congress' performance on his birthday #BiharElection2025pic.twitter.com/lviaIhGkm5
— Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
एक अन्य पोस्ट में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, "बहुत पीछे रह गए ना मैं?"
Prashant Kishor in Bihar election.#BiharElection2025pic.twitter.com/xdJA4RXuwW
— Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
प्रारंभिक रुझानों से पता चला कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व लगातार आगे बढ़ रहा है तथा एनडीए महिलाओं और विविध जाति समूहों तक सफलतापूर्वक पहुंच बना रहा है।
Aur jab humaari baari aayi CM banne ki, toh sala Exit Poll bhi sahi nikal gaya#BiharElections2025 | #BiharPoliticspic.twitter.com/yR3wd8IChp
— Sagar (@sagarcasm) November 14, 2025
Niche me bhi apna name nhi ha. Hamara dost fail ho gaya😭😭😭#BiharElections#BiharPolitics#ElectionUpdatepic.twitter.com/GCuFQ9CAXd
— Indrajeet Singh (@DCIOPMO) November 14, 2025
एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “तुम एक काम करो, चुनाव लड़ना छोड़ दो।”
Rahul Gandhi 😭😭#BiharElection2025pic.twitter.com/z8K2IqfuNk
— 💙 (@Alreadysad__) November 14, 2025
Biharis are the best !! 🔥🔥#BiharElection2025pic.twitter.com/d5NEOx2hV1
— 🇮🇳 Rupen Chowdhury 🚩 (@rupen_chowdhury) November 14, 2025
Rahul Gandhi 😭#BiharElection2025pic.twitter.com/6DirNJYoOy
— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) November 14, 2025