जब राष्ट्रपति ने कहा- बिना कपड़ों के जाओ ऑफिस, लोग करने लगे फॉलो, फिर दिखा ऐसा नजारा
By पल्लवी कुमारी | Published: September 7, 2018 05:32 PM2018-09-07T17:32:37+5:302018-09-07T17:32:37+5:30
सोशल मीडिया पर #GetNakedAtWork और #getnakedandgotowork के हैशटैग के साथ लोग अपनी तस्वीर शेयर करने लगे हैं। जिसमे वह न्यूड होकर ऑफिस में काम करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, 07 सितंबर: ये जुबान भी कितनी की चीज होती है ना, यही आपको बनाती है और अगर फिसल जाए तो आपकी जग-हंसाई भी कराती है। ऐसा ही कुछ हुआ था, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर ल्यूकाशेनको के साथ। एक कार्यक्रम के दौरान वह कुछ और कहना चाहते थे और कुछ और कह गए। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए गए।
क्या है पूरा मामला
बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर ल्यूकाशेनको ने किसी कार्यक्रम में बदलते जमाने की तकनीक को लेकर भाषण दे रहे थे। बेलारूस की एक न्यूज बेवसाइट के मुताबिक, भाषण देते हुए एलेक्जेंडर ल्यूकाशेनको कहा- ''Innovations, IT-technologies, privatisation - it is all clear. We’ve conquered all of them. But everything is very simply, one should get undressed and work'' मतलब हमेने नवीनीकरण, आईटी प्रौद्योगिकी, निजीकरण इस सारे विषयों पर सफलता प्राप्त कर ली है। लेकिन सब कुछ बहुत आसान है। इंसान को बिना कपड़ों के भी ऑफिस आना चाहिए।
Belarussians strip off and go viral after president's message 😜🔥 #getnakedandgotoworkhttps://t.co/qBQouX5WSxpic.twitter.com/UivyVsnklA
— Uplust (@Uplust_) June 29, 2016
लोग करने लगे फॉलो
एलेक्जेंडर ल्यूकाशेनको के इस भाषण के बाद बेलारूस के लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। लोग उनके इस भाषण को ध्यान में रखकर ऑफिस बिना कपड़ों के आने लगे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर #GetNakedAtWork और #getnakedandgotowork के हैशटैग के साथ लोग अपनी तस्वीर शेयर करने लगे हैं।
President mistakenly tells citizens to #getnakedatwork#раздеватьсяиработатьhttps://t.co/XFRt9FB5ZFpic.twitter.com/9zEI76Cvxa
— CGTN Africa (@cgtnafrica) June 29, 2016
#getnakedandgotowork पर कई तस्वीरें
ट्विटर पर जब आप इस हैशटैग #getnakedandgotowork पर जाएंगे, तो आपको कई तस्वीरे देखने को मिल जाएंगी। जहां लोग ऑफिस में बिना कपड़ो के काम कर रहे हैं। इस चैलेंज को शुरुआत में पुरुषों ने फॉलो किया। लेकिन बाद में इससे महिलाए भी जुड़ गईं। अब पूरी दुनिया में कई देशों के लोग इस ट्रेंड को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं।
View this post on Instagram
ये कहना चाहते थे राष्ट्रपति
असल में राष्ट्रपति एलेक्जेंडर ल्यूकाशेनको ये कहना चाहते थे कि ''Develop themselves'' यानी खुद का विकास करो लेकिन उन्होंने गलती से यह कह दिया कि Get Undressed यानी बिना कपड़ों के। इसके बाद से वह ट्रोल होने लगे। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई भी दी लेकिन तब तक वह ट्रोल हो चुके थे।