SpaceX के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेस गया Baby Yoda, ट्विटर पर वायरल हो रहा है वीडियो

By अनुराग आनंद | Published: November 18, 2020 11:03 AM2020-11-18T11:03:49+5:302020-11-18T11:10:52+5:30

इन चारों स्पेस यात्रियों के साथ एक बेबी योडा भी अंतरिक्ष की यात्रा कर रहा है। इस बेबी योडा ने अपनी क्यूटनेस से दिल जीत लिया है।

Baby Yoda goes space with SpaceX astronauts, video goes viral on Twitter | SpaceX के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेस गया Baby Yoda, ट्विटर पर वायरल हो रहा है वीडियो

बेबी योडा (फोटो साभार सोशल मीडिया)

Highlightsस्पेसएक्स के अंतरिक्ष यात्रियों के दल की उड़ान में शामिल बेबी योडा एक खिलौना है। चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उछलते हुए बेबी योडा खिलौने का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है।

नई दिल्ली: स्पेसएक्स ने हाल ही में फ्लोरिडा में नासा (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अपना पहला परिचालन वाणिज्यिक चालक दल मिशन शुरू किया है।

इस दल में चारों अंतरिक्ष माइकल एस हॉपकिंस, शैनन वॉकर, विक्टर जे ग्लोवर और जापानी अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची वसंत तक स्पेस में ही रहेंगे।

इन चारों स्पेस यात्रियों के साथ एक बेबी योडा भी अंतरिक्ष की यात्रा कर रहा है। इस बेबी योडा ने अपनी क्यूटनेस से दिल जीत लिया है। इस बेबी योडा ने चारों SpaceX अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यात्रा की। बता दें कि स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यात्रियों के दल की उड़ान में शामिल बेबी योडा एक खिलौना है। 

चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उछलते हुए बेबी योडा खिलौने का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। खिलौने को YouTube पर NASA द्वारा पोस्ट की गई लाइव-स्ट्रीम में भी देखा जा सकता है।

नासा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी आईएसएस में प्रवेश करने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों का एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि आईएसएस में प्रवेश करने के बाद अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, इस समय बेबी योडा खिलौना बीच में हवा में उछल रहा है।

Web Title: Baby Yoda goes space with SpaceX astronauts, video goes viral on Twitter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे