VIDEO: रिसेप्शन में दिखा अनुष्का का बाराती स्टाइल डांस, देख विराट भी शर्माए
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 22, 2017 10:46 AM2017-12-22T10:46:16+5:302017-12-22T11:07:17+5:30
अनुष्का और विराट की रिसेप्शन पार्टी में पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर तमाम बड़ी हस्तियां हुई शामिल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के होटल ताज में 21 दिसंबर की शाम को हुई। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो आने के बाद विरुष्का एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं लेकिन इन वीडियो में जो काफी देखा जा रहा है वह है अनुष्का का बिंदास अंदाज वाला डांस।
रिसेप्शन के बाद जब अनुष्का डांस फ्लोर पर पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि वह अलग ही अंदाज में डांस करती नजर आईं। इस वीडियो में अनुष्का मुंह में नोट दबाकर पंजाबी स्टाइल में डांस कर रही हैं। अनुष्का का यह अवतार देख विराट शर्मा गए। वहीं विराट कोहली भी अपने फैमिली मेंबर्स के साथ डांस करते नजर आए।
अनुष्का शर्मा ने यहां लांल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। अनुष्का की ये साड़ी बनारस की पीली कोठी के कारीगरों ने बनाई है। वहीं अनुष्का की साड़ी और गहने को डिजाइन सब्यासाची ने किया है। विराट कोहली ने ट्रेडिशनल बंद गला शेरवानी पहना था और साथ में एक शॉल भी पहन रखा था।
रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे। पीएम मोदी को विराट और अनुष्का दोनों निमंत्रण देने गए थे। 26 दिसंबर को मुंबई के 5 स्टार होटल में भी विरुष्का एक और रिसेप्शन पार्टी देंगे, जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और टीम इंडिया पहुंचेगी। अनुष्का और विराट ने इटली में सीक्रेट वेडिंग कर सबको चौंका दिया था।