लाइव न्यूज़ :

वायरल हुआ मनमोहन सिंह की स्टाइल में अनुपम खेर की हू-ब-हू एंट्री, वीडियो देख हो जाएंगे आप भी कन्फूज

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2018 20:08 IST

अनुपम खेर ने इससे पहले भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सितंबर में एक विडियो शेयर किया था। जिसमें वह मनमोहन सिंह के अवतार में सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे थे। 

Open in App

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपम खेर एकदम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे चलते दिख रहे हैं। 

असल में ये वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का एक छोटा सा सीन है। इस वीडियो को शेयर कर अनुपम खेर ने बताया है कि वो इस फिल्म में कैसे नजर आएंगे। इस वीडियो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे, क्योंकि हू-ब-हू मनमोहन सिंह जैसे अनुपम खेर दिख रहे हैं। 

अनुपम खेर ने पूर्व पीएम के चलने के स्टाइल को इतने बेहतरीन तरीके से दिखाया है कि लगता है जैसे मानों खुद मनमोहन सिंह ही चल रहे हैं। वीडियो शेयर करते ही वायरल होने लगा है। एक यूजर ने तो लिखा है, अनुपम खेर ने इस 'रोल को जिंदा कर दिया।'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'चलने का अंदाज और बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल मनमोहन सिंह जैसी लग रही है। यह परफेक्ट है।' 

पहले भी  अनुपम खेर कर चुके हैं वीडियो शेयर 

अनुपम खेर ने इससे पहले भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सितंबर में एक विडियो शेयर किया था। जिसमें वह मनमोहन सिंह के अवतार में सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे थे। 

फिल्म मार्च 2019 में होगी रिलीज 

बता दें कि ये फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' संजय बारू कि किताब पर आधारित है। फिल्म को विजय रत्नाकर डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि, अब इसकी रिलीज की तारीख मार्च 2019 कर दी गई है। 

टॅग्स :अनुपम खेरमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज