वायरल हुआ मनमोहन सिंह की स्टाइल में अनुपम खेर की हू-ब-हू एंट्री, वीडियो देख हो जाएंगे आप भी कन्फूज

By पल्लवी कुमारी | Published: December 24, 2018 08:08 PM2018-12-24T20:08:11+5:302018-12-24T20:08:11+5:30

अनुपम खेर ने इससे पहले भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सितंबर में एक विडियो शेयर किया था। जिसमें वह मनमोहन सिंह के अवतार में सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे थे। 

Anupam kher video viral from film The Accidental Prime Minister | वायरल हुआ मनमोहन सिंह की स्टाइल में अनुपम खेर की हू-ब-हू एंट्री, वीडियो देख हो जाएंगे आप भी कन्फूज

वायरल हुआ मनमोहन सिंह की स्टाइल में अनुपम खेर की हू-ब-हू एंट्री, वीडियो देख हो जाएंगे आप भी कन्फूज

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपम खेर एकदम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे चलते दिख रहे हैं। 

असल में ये वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का एक छोटा सा सीन है। इस वीडियो को शेयर कर अनुपम खेर ने बताया है कि वो इस फिल्म में कैसे नजर आएंगे। इस वीडियो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे, क्योंकि हू-ब-हू मनमोहन सिंह जैसे अनुपम खेर दिख रहे हैं। 

अनुपम खेर ने पूर्व पीएम के चलने के स्टाइल को इतने बेहतरीन तरीके से दिखाया है कि लगता है जैसे मानों खुद मनमोहन सिंह ही चल रहे हैं। वीडियो शेयर करते ही वायरल होने लगा है। एक यूजर ने तो लिखा है, 
अनुपम खेर ने इस 'रोल को जिंदा कर दिया।'


वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'चलने का अंदाज और बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल मनमोहन सिंह जैसी लग रही है। यह परफेक्ट है।' 

पहले भी  अनुपम खेर कर चुके हैं वीडियो शेयर 

अनुपम खेर ने इससे पहले भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सितंबर में एक विडियो शेयर किया था। जिसमें वह मनमोहन सिंह के अवतार में सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे थे। 

फिल्म मार्च 2019 में होगी रिलीज 

बता दें कि ये फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' संजय बारू कि किताब पर आधारित है। फिल्म को विजय रत्नाकर डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि, अब इसकी रिलीज की तारीख मार्च 2019 कर दी गई है। 

Web Title: Anupam kher video viral from film The Accidental Prime Minister

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे