भीख मांगकर लखपति बनी महिला, बेटे की मौत के बाद बहू ने निकाला था घर से

By स्वाति सिंह | Published: November 6, 2018 10:26 AM2018-11-06T10:26:07+5:302018-11-06T10:26:07+5:30

इस भिखारी महिला का नाम पेम्मा नाम की महिला आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। इसके दो बेटे हैं। पति के गुजरने के बाद यह पूरी तरह से अपने बेटों पर आश्रित हो गई। महिला के पास जो भी कुछ भी संपत्ति थी उसने बेंच कर कुछ पैसे अपने पास रख कर अपने बच्चों के दे दिया था। 

andhra Pradesh: Many people took money from the house, begged Lakhpati to become woman | भीख मांगकर लखपति बनी महिला, बेटे की मौत के बाद बहू ने निकाला था घर से

भीख मांगकर लखपति बनी महिला, बेटे की मौत के बाद बहू ने निकाला था घर से

आंध्र प्रदेश के नालगोंडा के मिरयलगुडा इलाके से एक बड़ी ही दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां एक भिखारी महिला के पास से पुलिस को लाखों रुपये मिले हैं। दरअसल, पुलिस ने हाल ही में भिखारियों पर रेड मारा। इस दौरान उन्हें एक महिला मिली, जिसके पास से लाखों रुपये मिले। इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।  

खबरों कि मानें तो बुजुर्ग महिला पुलिस को बताया कि यह पैसे उसने भीख मांगकर जमा किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के पैसे उसके बैंक अकाउंट में जमा करा दिया। 

इस भिखारी महिला का नाम पेम्मा नाम की महिला आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। इसके दो बेटे हैं। पति के गुजरने के बाद यह पूरी तरह से अपने बेटों पर आश्रित हो गई। महिला के पास जो भी कुछ भी संपत्ति थी उसने बेंच कर कुछ पैसे अपने पास रख कर अपने बच्चों के दे दिया था। 

लेकिन इसके एक बेटे की मौत हो गई और दूसरे बेटे के भाग गया। इसके बाद उनकी बहुओं ने उसे को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, तब वह घर छोड़कर चली आईं। यहां वह बीते सात सालों से भीख मांगकर गुजारा कर रही थी और अपने बचे हुए पैसों को इकठ्ठा कर रही थी। पुलिस द्वारा रेड के दौरान थैलों में पैसे मिले।गिनती के बाद पता चला कि महिला के पास करीब ढाई लाख रुपये थे।उसके पास से थोड़े से जेवर भी मिले हैं।  

Web Title: andhra Pradesh: Many people took money from the house, begged Lakhpati to become woman

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे