लाइव न्यूज़ :

आनंद महिंद्रा ने मजेदार तस्वीर शेयर कर कहा- 'इसे हमेशा अपने फोल्डर में रखता हूं', बताई वजह

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2020 10:25 IST

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक मजेदार तस्वीर शेयर की जिसे लेकर कई कमेंट आ रहे हैं। महिंद्रा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने इस तस्वीर से बहुत प्रेरणा भी मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्र ने लैपटॉप पर आधा एप्पल लगाकर काम कर रहे शख्स की तस्वीर की शेयरये काफी पुरानी तस्वीर है, इसे लेकर आनंद्र महिंद्र ने कहा कि वे इसे हमेशा अपने फोल्डर में रखते हैं

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। उनके कई ट्वीट् खूब चर्चित भी होते हैं और लोग इसे लेकर बातें भी करते हैं। आनंद महिंद्रा का सोमवार को किया ऐसा ही एक ट्वीट एक बार फिर चर्चा में है। इस फोटो में एक शख्स लैपटॉप के पीछे आधे सेव को लगाकर काम कर रहा है। आनंद महिंद्र ने इस तस्वीर के साथ ये भी लिखा वे हमेशा इसे अपने फोल्डर में रखते हैं और प्रोत्साहित होते हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं एप्पल दुनिया के सबसे महंगे और सफल ब्रांड में से एक है। अमूमन हर किसी की इच्छा इसके प्रोडक्ट को खरीदने या इसे इस्तेमाल करने की होती है। 

आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक तस्वीर जिसे मैं अपने फोल्डर में रखता हूं। सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि यह मुझे याद दिलाता है कि एक ब्रांड को क्या बनना चाहिए बल्कि इसलिए भी कि ये मुझे याद दिलाता है कि वास्तविकता वही है जो हमारी आकांक्षा और सपने उसे होने देना चाहते हैं ...#MondayMorning.' 

आनंद महिंद्र के इस पोस्ट पर खूब सारे कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सबसे ग्रेट आर्टिस्ट है ये।' वहीं, एक और यूजर ने पुरानी बसों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कोलकाता में मैं ये बसें देखता था। कई लोग असल में समझते थे कि इनमें वॉल्वो का इंजन लगा है जबकि ऐसा नहीं था।'

टॅग्स :आनंद महिंद्राएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल