आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना, कल एक कतार में होंगे पांच ग्रह, जानें कब और कहां देख सकेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 27, 2023 07:22 AM2023-03-27T07:22:54+5:302023-03-27T08:14:27+5:30

पांच ग्रह बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे। यह सिलसिला पांच दिन तक चलेगा। हालांकि इसे मंगलवार को साफ-साफ देखा जा सकेगा।

Amazing astronomical event in the sky, five planets in a row, know when and where you will be able to see | आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना, कल एक कतार में होंगे पांच ग्रह, जानें कब और कहां देख सकेंगे

मंगलवार को एक कतार में होंगे पांच ग्रह (प्रतिकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका आने वाला है, जब लोग रात के समय आसमान में पांच ग्रहों को एक साथ देख सकेंगे। इन पांच ग्रहों में बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल शामिल हैं, जो चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे। पांच ग्रहों की यह दिलचस्प परेड 25 से 30 मार्च के बीच जारी रहेगी लेकिन इसे बेहद साफ-साफ 28 मार्च को देखा जा सकता है।

पांच ग्रह: कब और कहां देख सकेंगे

नासा के खगोल विज्ञानी बिल कुक के अनुसार इन्हें देखने के लिए सबसे अच्छा मंगलवार का दिन है। वह कहते हैं कि आपको सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी क्षितिज की ओर देखना होगा। ग्रह क्षितिज रेखा से आसमान के बीच तक फैले दिखेंगे। लेकिन देर मत करिए, सूर्यास्त के बाद बुध और बृहस्पति ग्रह करीब आधे घंटे बाद क्षितिज रेखा में डूब जाएंगे।

अगर आसमान साफ है तो इन पांच ग्रहों को धरती पर कही से भी देखा जा सकता है। कुक ने कहा, 'यही इन ग्रहों की सुंदरता है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है।'

पांच ग्रहों को देखने के लिए क्या दूरबीन की जरूरत पड़ेगी?

कुक ने कहा कि हो सकता है कि दूरबीन की जरूरत पड़े। उन्होंने कहा कि बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक तेज होती है इसलिए इसे आसानी से देखा जा सकता है। शुक्र ग्रह आसमान में सबसे अधिक चमकीला रहेगा और मंगल लाल चमक के साथ चंद्रमा के निकट रहेगा। बुध और यूरेनस को खोजना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वे धुंधले होंगे।

ऐसे में इन  दो ग्रहों को साफ-साफ देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ सकती है। कुक ने कहा कि यदि आप ग्रहों के प्रशंसक हैं तो यूरेनस को देखने का यह एक दुर्लभ मौका है, जो आमतौर पर इतनी आसानी से दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि आप शुक्र के ठीक ऊपर इसकी हरी चमक देख सकते हैं।

Web Title: Amazing astronomical event in the sky, five planets in a row, know when and where you will be able to see

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे