अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटरबाजों ने कहा-बधाई हो भाभीजी
By पल्लवी कुमारी | Published: January 15, 2019 05:34 PM2019-01-15T17:34:35+5:302019-01-15T17:34:35+5:30
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज सीट सांसद डिंपल यादव का आज(15 जनवरी) को जन्मदिन है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज सीट सांसद डिंपल यादव का आज(15 जनवरी) को जन्मदिन है। अखिलेश यादव और डिंपल दोनों ने लव मैरिज शादी की है। सोशल मीडिया पर हमेशा ही ये कपल चर्चा में आ जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर बधाई दी है।
तस्वीर में अखिलेश यादव किसी नदी के किनारे दूरबीन लेकर कुछ देख रहे हैं तो वहीं डिंपल यादव उनके साथ खड़ी हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर कर अखिलेश यादव ने लिखा है- Happy Birthday Dimple.
इस तस्वीर को शेयर करते ही ये ट्विटर पर ट्रेंड में भी रहा। उनके इस पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने भी कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ''सांसद जी, को जन्मदिन की शुभकामनाएं डिंपल भाभी जिंदाबाद''।
वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''आधी आबादी की आवाज़, कन्नौज सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी को जन्मदिवस की असंख्य बधाई और शुभकामनाएं।''
आधी आबादी की आवाज़, कन्नौज सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी को जन्मदिवस की असंख्य बधाई और शुभकामनाएं।
— Mayank Yadav“MANKU” (@MayankYadavAdv) January 15, 2019
हालांकि कुछ लोगों ने अखिलेश यादव को इस तस्वीर को लेकर ट्रोल भी किया। सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए एक यूजर ने लिका, क्या बात है अखिलेश जी, हाथी खोज रहे हैं क्या?
दूरबीन लगा के हाथी खोज रहे है 🤣🤣🤣
— Vijay kumar jha (@VljayJha) January 15, 2019
आप भी देखिए कुछ ट्वीट नारी सशक्तिकरण की प्रतीक माननीया सांसद कन्नौज @dimpleyadav
जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/w5f4KFBxIS
#भाभी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत मुबारकबाद बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं 🎈🎈 pic.twitter.com/pAhMAN0kZn
— نفيس احمد (@_NafeesAhmad) January 15, 2019
महिलाओं की आवाज़ कन्नौज सांसद आदरणीया @dimpleyadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहे #dimpleyadavbirthday#kannauj#womenpowerpic.twitter.com/s4CgOv7QtK
— Archana Mishra (@ArchanamishraSP) January 15, 2019
हमारे अखिलेश भैया की ताक़त और कन्नौज की MP @dimpleyadav को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ 🍰🍰🎂🎂 pic.twitter.com/AH90azIBF5
— Dr.Ashish Yadav (@dr_yadavashish) January 15, 2019
डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुआ था। डिंपल के पिता एससी रावत आर्मी में कर्नल थे। डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे, भटिंडा और अंडमान-निकोबार में की है। 12वीं पास करने के बाद डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही डिंपल की मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी। जिसके बाद दोनों ने 24 नवंबर 1999 शादी की थी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद डिंपल यादव सांसद बनीं थी।