साक्षी मिश्रा के बाद अब इस लड़की ने वीडियो किया शेयर, लव मैरिज कर पिता से बताया जान को खतरा

By स्वाति सिंह | Published: July 14, 2019 12:34 PM2019-07-14T12:34:02+5:302019-07-14T14:51:28+5:30

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने पिता से ही जान को खतरा बताया

After this Sakshi Mishra,amroha girl's Video goes video, Love Marriage told father, life threatened | साक्षी मिश्रा के बाद अब इस लड़की ने वीडियो किया शेयर, लव मैरिज कर पिता से बताया जान को खतरा

साक्षी मिश्रा की शादी के बाद अब अमरोहा की एक लड़की का वीडियो सामने आया है।

Highlightsसाक्षी मिश्रा की शादी के बाद अब अमरोहा की एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह लड़की कह रही है कि उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी करवा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली से साक्षी मिश्रा की शादी के बाद अब अमरोहा की एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह लड़की कह रही है कि उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी करवा रहे हैं। वह कह रही है-मेरा नाम अनमिका है, मेरे घरवाले जबरदस्ती किसी और से शादी करवा रहे हैं, जबकि मैनें मगन सिंह ने शादी कर ली है।'

लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसमें उसने बताया कि उसने गैर-बिरादरी के युवक से शादी की है। जिससे उसे और उसके पति की जान को खतरा है। उसने पुलिस से मदद मांगी है।

उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के पिता ने अपहरण और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस थाने जाकर हंगामा किया। उन्होंने बेटी को जल्दी बरामद नहीं किए जाने पर वह आत्मदाह की धमकी दी। इसके साथ ही यह भी कहा है कि अगर वे किसी कारणवश आत्मदाह करने में सफल नहीं होंगे तो वे धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने पिता से ही जान को खतरा बताया। राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने वीडियो शेयर कर बताया कि उसने एक दलित युवक से प्रेम विवाह किया इसलिए उसके पिता उसे परेशान कर रहे हैं। 

साक्षी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में साक्षी अपने पति अजितेश कुमार साथ हैं। जिसमें वह बता रही हैं कि उन्‍होंने अपनी मर्जी से शादी की है, जिसके बाद परिवार के लोग उसके पीछे पड़े हैं। साक्षी ने कहा कि अगर हम उनके हाथ आ गए तो हमें पक्का मार दिया जाएगा।  उधर, विधायक राजेश मिश्रा का कहना था कि मेरी बेटी बालिग है और उसे अपना फैसला लेने का अधिकार है। उसे परिवार के किसी भी सदस्य या मुझसे जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी नहीं दी गई है।
 

Web Title: After this Sakshi Mishra,amroha girl's Video goes video, Love Marriage told father, life threatened

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे