महिला ने ठुकराया 'प्यार का प्रस्ताव', सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर में घुसकर लगा दी आग और फिर...

By अमित कुमार | Published: December 25, 2020 12:05 PM2020-12-25T12:05:19+5:302020-12-25T12:09:30+5:30

प्यार में ठुकराए जाने पर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के ही घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को धर दबोचा।

A man allegedly set on fire a woman house after she reportedly turned down his proposal | महिला ने ठुकराया 'प्यार का प्रस्ताव', सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर में घुसकर लगा दी आग और फिर...

आग देख पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। (फाइल फोटो)

Highlightsलड़की के मना कर देने पर अक्सर लड़के कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जो कल्पना से परे होता है। इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। यूपी के रहने वाले चेतराम ने भी कुछ ऐसा ही किया जब उससे पता चला कि वह जिससे पसंद करता है वह उसे बिल्कुल नहीं चाहती। 14 सालों से चेतराम इस महिला को मन ही मन प्रेम कर रहा था, लेकिन महिला को इसकी भनक तक नहीं थी।

प्यार में हारे एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिया कि उसे हवालात की सैर करनी पड़ी। एक असफल प्रेमी ने 'प्रेम प्रस्ताव' ठुकराने पर लड़की के घर में घुसकर आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और शख्स को गिरफ्तार कर लिया। यूपी के बजारखला थाना क्षेत्र में बुधवार रात यह घटना घटी। यूपी-112 यूनिट के एक कांस्टेबल ने आग के फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया। 

दरअसल,  चेतराम नामक शख्स पेंटिंग का काम करता है और वह साल 2006 से ही इस महिला को पसंद करता था। शख्स ने दावा किया कि उसका रिश्ता महिला से रह चुका है। जबकि महिला ने ऐसे किसी भी बात से साफ इनकार कर दिया है। महिला तलाकशुदा है और अपनी मां के साथ रहती है। महिला ने बताया कि उसे चेतराम ने प्रपोज किया था जिसे उसने मना कर दिया था। 

महिला की तरफ से ना सुनकर चेतराम अपना आपा खो बैठा। वह बुधवार रात महिला के घर किचन में घुस गया। इसके बाद उसने रसोई के पास एक कमरे में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी. यहां के स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बुलाया जिसने चेतराम को बाहर निकाला और आग को फैलने से रोकने के लिए रसोई से गैस सिलेंडर निकाला। चेतराम खुद भी शादीशुदा है इसके बावजूद वह इस महिला से रिश्ता बनाना चाह रहा था। 

Web Title: A man allegedly set on fire a woman house after she reportedly turned down his proposal

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे