केरल में घोड़े पर सवार होकर स्कूल जा रही लड़की का वीडियो वायरल, हिम्मत की दाद दे रहे लोग

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 8, 2019 09:07 AM2019-04-08T09:07:20+5:302019-04-08T09:07:20+5:30

जिसने भी ये वीडियो देखा उस लड़की की हिम्मत की दाद देने से खुद को रोक नहीं सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की 10वीं की परीक्षा देने घोड़े पर सवार होकर जा रही है।

A girl going to school for 10th exam on a horse ride in thrissur Kerala, video gone viral | केरल में घोड़े पर सवार होकर स्कूल जा रही लड़की का वीडियो वायरल, हिम्मत की दाद दे रहे लोग

केरल में घोड़े पर सवार होकर स्कूल जा रही लड़की का वीडियो वायरल, हिम्मत की दाद दे रहे लोग

केरल के थ्रिसूर की सुबह। सड़कें व्यस्त हैं। लोग अपने-अपने काम पर जा रहे हैं। इन सब के बीच करीब 15 साल की एक लड़की स्कूल ड्रेस में पीठ पर बैग टांगकर घोड़े की सवारी कर रही है। अपनी धुन में मगन। किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी ये वीडियो देखा उस लड़की की हिम्मत की दाद देने से खुद को रोक नहीं सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की घोड़े पर सवार होकर 10वीं की परीक्षा देने अपने स्कूल जा रही है। लड़की ने मनोरमा न्यूज को बताया कि परीक्षा के आखिरी दिन उसने तय किया कि वो हॉर्स राइड करके स्कूल जाएगी।

फेसबुक पर अनंत नारायण नाम के एक यूजर ने लिखा, 'लड़की का नाम सी.ए. कृष्णा है। वो केरल के थ्रिसूर में हॉली ग्रेस स्कूल की 10वीं की छात्रा है। वो घोड़े पर सवार होकर 10वीं की परीक्षा देने जा रही है। चुनाव के इस मौसम में जब जंग-ए-बकलोली चल रही है, ये वीडियो उन सभी नेताओं के मुँह पर तमाचा है, जो स्त्रियों को न जाने क्या क्या कह रहे हैं।'

ट्विटर पर मनोज कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि इस वीडियो ने मेरे संडे मॉर्निंग की कॉफी के टेस्ट को और बढ़ा दिया है।


कुछ अन्य यूजर्स का मानना है कि ऐसे समय में जब परीक्षाएं हो रही हों घोड़े पर सवार होकर जाना परीक्षा में तनाव को कम कर सकता है। इस वीडियो को देखकर क्या है आपकी प्रतिक्रिया, हमें जरूर बताएं।

Web Title: A girl going to school for 10th exam on a horse ride in thrissur Kerala, video gone viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे