93 साल की दादी ने अपने जन्मदिन पर लगाए 'आंख मारे' गाने पर ठुमके, देखें दिल खुश कर देने वाला वीडियो

By प्रिया कुमारी | Published: August 17, 2020 11:39 AM2020-08-17T11:39:22+5:302020-08-17T11:39:22+5:30

93 साल की वृद्ध महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दादी अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं उसके बाद वह आंख मारे गाने पर शानदार ठुमका लगा रही हैं, देखें वीडियो।

93 year old grandmother dance on her birthday video viral on internet | 93 साल की दादी ने अपने जन्मदिन पर लगाए 'आंख मारे' गाने पर ठुमके, देखें दिल खुश कर देने वाला वीडियो

93 साल की दादी ने अपने जन्मदिन लगाए आखं मारे गाने पर ठुमके

Highlightsकोलकाता की एक 93-वर्षीय वृद्ध महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो को लगभग 5000 बार शेयर किया गया है और 6 लाख से ज्यादा बार देखा चा चुका है।

कोलकाता की एक 93 साल की वृद्ध महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 93 साल की दादी  जन्मदिन मनाकर खूब इंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं बॉलीवुड का सुपरहिट सॉन्ग 'आंख मारे...' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वहां मौजूद लोग भी दादी के डांस से बहुत खुश नजर आ रहे हैं। उनके डांस को देखकर पास में खड़े लोग भी सीटियां मारने पर मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

डांस मूव्स का एक वीडियो उनके पोते ने फेसबुक पर शेयर किया था, जिसमें दादी अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं उसके बाद सबके साथ आंख मारे पर डांस कर रहे हैं। परिवार वाले उन्हें चीयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दादी की एनर्जी को देख कर सब तारीफ रह रहे हैं। कोरोना वायरस से परेशान लोगों के बीच ये वीडियो दिल खुश कर देने वाला है। 

वीडियो को लगभग 5000 बार शेयर किया गया है और 6 लाख से ज्यादा बार देखा चा चुका है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी डांस करके दादी युवा पीढ़ी को प्रेरणा दे रही हैं। दादी मां आप हजारों साल हम सबके बीच रहो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार डांस, उम्र केवल एक संख्या है और कुछ नहीं। ऐसे कई रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। 

Web Title: 93 year old grandmother dance on her birthday video viral on internet

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे