चमत्कार या विज्ञान: 74 साल की उम्र में महिला बनी मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 6, 2019 04:05 AM2019-09-06T04:05:41+5:302019-09-06T04:05:41+5:30

मंगयम्मा ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण किया था। मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव को शादी के 54 साल बाद भी कोई औलाद नहीं थी।

74-Year-Old Woman Gives Birth to Twins Through IVF | चमत्कार या विज्ञान: 74 साल की उम्र में महिला बनी मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म 

चमत्कार या विज्ञान: 74 साल की उम्र में महिला बनी मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म 

Highlights पिछले साल 2018 में दंपति ने गुंटूर के अहल्या नर्सिंग होम आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। पिछले 9 महीने से दंपति अस्पताल में थे।

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक 74 साल की महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो गई है। डॉक्टर इसे विज्ञान का चमत्कार बता रहे हैं। आईवीएफ के सहारे के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीर्पाडू की रहने वाली मंगायम्मा ने दो जुड़वे बच्चों को जन्म दिया है। 

मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव को शादी के 54 साल बाद भी कोई औलाद नहीं थी। जिसकी वजह से उन्होंने आईवीएफ तकनीक की मदद ली। पिछले साल 2018 में दंपति ने गुंटूर के अहल्या नर्सिंग होम आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। मंगायम्मा ने अपने बच्चों को जन्म भी अहल्या नर्सिंग होम में ही दिया है। 


मंगयम्मा ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण किया था। डॉक्टरों की टीम को लीड कर रहे डॉक्टर उमाशंकर ने बताया कि मंगयम्मा का चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया है। उन्होंने जुडवां बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। 

पति वाई राजा राव ने कहा कि उन्होंने अपने 55 वर्षीय पड़ोसी को आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण करने के बाद उसपर विचार करने को सोचा था। उन्होंने बताया कि पिछले नव महीने से वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में ही हैं। लेकिन बच्चों की शक्ल देखने के बाद वह अपनी सारी तकलीफ भूल गये हैं।  

Web Title: 74-Year-Old Woman Gives Birth to Twins Through IVF

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे