39 साल पहले मक्के के खेत में पुलिस को मिला था इस महिला का शव, फेसबुक के जरिए अब सामने आई पहचान, जानिए पूरा मामला

By प्रिया कुमारी | Published: June 1, 2020 01:44 PM2020-06-01T13:44:26+5:302020-06-01T13:44:26+5:30

39 साल पहले मरी एक महिला की पहचान अब जाकर हुई है। 1981 में इस महिला का शव मक्के के एक खेत में मिला था। उस समय पुलिस इसकी पहचान के बारे में पता नहीं लगा सकी थी और उसे दफना दिया गया था।

39 years ago dead woman in Georgia now finally know who she was | 39 साल पहले मक्के के खेत में पुलिस को मिला था इस महिला का शव, फेसबुक के जरिए अब सामने आई पहचान, जानिए पूरा मामला

39 साल पहले हुई थी महिला की हत्या, अब पहचान हुई उजागर (फोटो- Georgia Bureau of Investigation)

Highlights39 साल पहले हुई थी महिला की हत्या, अब जाकर पहचान हुई उजागर1981 में मक्के की खेत में मिली थी महिला की लाश, फेसबुक पर तस्वीर देख दोस्त ने पहचाना

जॉर्जिया का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां 39 साल पहले एक महिला की हत्या हुई थी, लेकिन अब उसकी पहचान हो सकी है। बात 1981 की है जब महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया था। 

पुलिस ने हत्यारे को तो पकड़ लिया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। हत्यारा भी इस संबंध में कुछ नहीं बता सका था। हालांकि, उसने हत्या की बात जरूर कबूल की थी। अब इतने साल गुजर जाने के बाद उस महिला की पहचान सामने आई है। 

पुलिस के अनुसार अब उसे भरोसा है कि उसने महिला की पहचान कर ली है और इसका नाम केरिल हैमक था। हालांकि, उसे पहचान से पहले पुलिस की फाइल में सहूलियत के लिए 'जेन डो' लिखा गया। पुलिस के अनुसार महिला जॉर्जिया की ही रहने वाली थी। 

सालों तक इस महिला की पहचान को लेकर पशोपेश मे रहने वाली पुलिस को डीएनए टेस्ट के बाद इसकी पहचान स्थापित करने में मदद मिली। हत्या के समय भी पुलिस ने महिला की तस्वीर बना कर बांटा था लेकिन उसे मदद नहीं मिली। बाद में पुलिस ने ही उस महिला का अंतिम सस्कार करा दिया और उसके कब्र पर लिखा गया- 'know only to god' यानी कि केवल भगवान ही जानता है कि ये कौन है।

फेसबुक पर तस्वीर देख एक दोस्त ने की पहचान

समय के साथ मामला ठंड़ा हो गया। करीब 39 साल के बाद किसी ने फेसबुक जेन डो की तस्वीर देखी और कहा कि वो इसे जानती है। उसने इसकी पहचान अपने दोस्त केरिल हैमक के रूप में की जो सालों पहले लापता हो गई थी।

उसके बाद पुलिस ने उस दोस्त के जरिए परिवार वालों का पता लगाया और डीएनए टेस्ट कराया। आखिरकार 39 साल बाद चला ही गया कि जेन डो कौन थी। 39 साल बाद इस रहस्य से पर्दा उठ गया और जेन डो के रिश्तेदारों के बारे में पता चल गया। 

Web Title: 39 years ago dead woman in Georgia now finally know who she was

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे