मिस्र में दो महिलाओं को तैरते समय शार्क ने काट खाया, घटना की तस्वीरें सामने आईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 4, 2022 02:59 PM2022-07-04T14:59:19+5:302022-07-04T15:27:44+5:30

अपनी छुट्टी के अंतिम दिन शार्क के हमले में 68 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी रोमानियाई की भी शार्क हमले में मौत हो गई। लाल सागर के गवर्नर ने वहां के कई तटों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

2 Women Killed In Shark Attack While Swimming In Egypt's Red Sea | मिस्र में दो महिलाओं को तैरते समय शार्क ने काट खाया, घटना की तस्वीरें सामने आईं

मिस्र में दो महिलाओं को तैरते समय शार्क ने काट खाया, घटना की तस्वीरें सामने आईं

Highlightsमहिला की पहचान ऑस्ट्रिया की एलिजाबेथ के रूप में हुई है एक हाथ और पैर खोने के बाद "सदमे" से एक एम्बुलेंस में एलिजाबेथ की मौत हो गई इस हादसे के महज 650 फीट दूर एक और महिला की घंटों पहले मौत हो गई थी

काहिराः मिस्र के एक लोकप्रिय पर्यटक समुद्र तट पर शार्क के हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। अपनी छुट्टी के अंतिम दिन शार्क के हमले में 68 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी रोमानियाई की भी शार्क हमले में मौत हो गई। शार्क हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला के एक हाथ और एक पैर शार्क द्वारा काटे जाने के बाद तैरते देखा जा सकता है। महिला की पहचान एलिजाबेथ के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला की बाद में मिस्र के एक लोकप्रिय रिसॉर्ट में "एक हाथ और पैर खोने" के बाद "सदमे" से एक एम्बुलेंस में मौत हो गई। शार्क द्वारा यह हमला लाल सागर में हुआ। लाल सागर के गवर्नर ने वहां के कई तटों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय और पर्यटकों के संबंधित विदेश मंत्रालयों ने रविवार को कहा कि मिस्र के तट पर इस सप्ताह शार्क के हमले में दो महिलाओं, एक ऑस्ट्रियाई और दूसरी रोमानियाई की मौत हो गई। मिस्र के मंत्रालय ने रविवार को फेसबुक पर कहा, "दो महिलाओं पर तैरते समय शार्क द्वारा हमला किया गया था जिसमें दोनों की मौत हो गई। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय ने भी रविवार को "मिस्र में एक ऑस्ट्रियाई नागरिक की मौत" की पुष्टि की। 

एलिजाबेथ 1998 से 2004 तक स्थानीय पार्षद रह चुकी थीं। उनकी एक बेटी है। वीडियो के मुताबिक शार्क जब उनपर हमला करती है, वहां मौजूद लोगों ने उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की। हादसे के वक्त कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस हादसे के महज 650 फीट दूर एक और महिला की घंटों पहले मौत हो गई थी।

Web Title: 2 Women Killed In Shark Attack While Swimming In Egypt's Red Sea

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे