17 सेकंड के इस वीडियो ने जगा दी यादें, पुराने Nokia फोन पर खुला Google
By संदीप दाहिमा | Updated: February 14, 2026 19:56 IST2026-02-14T19:53:37+5:302026-02-14T19:56:14+5:30
Viral Video: सोशल मीडिया पर पुरानी यादें ताजा कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस 17 सेकंड के वीडियो में शख्स पुराने Nokia के फीचर फोन पर गूगल टाइप करता नजर आ रहा है।

17 सेकंड के इस वीडियो ने जगा दी यादें, पुराने Nokia फोन पर खुला Google
Viral Video: सोशल मीडिया पर पुरानी यादें ताजा कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस 17 सेकंड के वीडियो में शख्स पुराने Nokia के फीचर फोन पर गूगल टाइप करता नजर आ रहा है। इसके बाद होम पेज खुलता है और नोकिया लिखा नजर आता है, ये देखकर आज के स्मार्टफोन यूजर्स हैरान रह गये और कुछ पुराने यूजर्स हैं की यादें ताजा हो गईं। एक दौर था जब Nokia के फीचर फोन लोगों को बहुत पसंद आते थे, उस जमाने में इनमें SMS, FM रेडियो, अलार्म, कैलकुलेटर और Snake जैसे गेम्स पॉपुलर थे और लोगों की पहली पसंद थे। वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
How we browsed the internet in 2000s. pic.twitter.com/wo2PneUWrY
— The Figen (@TheFigen_) February 13, 2026