जानें कौन है ये सौ साल की महिला, जिससे नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी आते हैं मिलने

By स्वाति सिंह | Published: July 1, 2018 03:03 PM2018-07-01T15:03:38+5:302018-07-01T15:36:44+5:30

सौ साल की यह बुजुर्ग महिला एक छोटी सी चाय की दूकान चलाती है। इनकी इस छोटी सी दूकान पर चाय पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं यहां लोगों का हुजूम लगा रहता है।

100 years old hardi bai tea stall famous in Madhya pradesh | जानें कौन है ये सौ साल की महिला, जिससे नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी आते हैं मिलने

जानें कौन है ये सौ साल की महिला, जिससे नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी आते हैं मिलने

मुंबई, 1 जुलाई: मध्य प्रदेश स्थित रैकवार खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के पास रहने वाली एक सौ साल वृद्ध महिला इन दिनों खूब चर्चा में हैं। चाहे नेता हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटी सभी इनसे मिलने आते हैं। दरअसल, सौ साल की यह बुजुर्ग महिला एक छोटी सी चाय की दूकान चलाती है। इनकी इस छोटी सी दूकान पर चाय पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं यहां लोगों का हुजूम लगा रहता है। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटी से लेकर नेता तक यहां आकर चाय पीना पसंद करते हैं। शेखर कपूर से लेकर जैकी श्राफ तक इनके हाथ की चाय का मजा ले चुके हैं।  

ये भी पढ़ें: मर के अचानक जिंदा हुई महिला, परिजनों की निकली चीख

शेखर कपूर तो इनकी चाय के इस कद्र दीवाने हुए कि वहां से आने के बाद उन्होंने इनकी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'वह 100 साल पुरानी है। 50 साल से एक ही जगह पर चाय पिलाती हैं। यहां तक कि यह नेहरू जी तक को चाय पिला चुकी हैं। उन्होंने आगे लिखा 'यहां इनके साथ बैठ कर आप उसके अद्भुत आभा से घिरे महसूस करेंगे। यहां कि चाय बहुत अच्छी है। मैं खुद की तलाश में दुनिया घूमता हूं और उसने यहां खुद को पा लिया है।


ये भी पढ़ें: मस्जिद के बाहर दो लड़कियों ने किया जमकर 'सेक्सी डांस', मच गया हंगामा

इस महिला का नाम हरदी बाई है। कहा जाता है कि इनके पति की मौत के बाद इन्होने यहां एक छोटी सी झोपड़ी में चाय की दूकान खोल ली। तब से यह यही हैं। यहां पर आए लोगों का कहना है कि यह बुजुर्ग महिला यहां पर आए लोगों को खुलकर बात करती है। अपनी जिंदगी के तमाम किस्से सुनाती हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: 100 years old hardi bai tea stall famous in Madhya pradesh

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे