6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे वाला Xiaomi Mi A2 एंड्रॉयड वन भारत में लॉन्च
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 9, 2018 05:52 PM2018-08-09T17:52:37+5:302018-08-09T17:52:37+5:30
चीनी कंपनी Xiaomi ने आखिरकार अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड वन आधारित स्मार्टफोन Mi A2 ल...
चीनी कंपनी Xiaomi ने आखिरकार अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड वन आधारित स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इस फोन को लॉन्च किया है। बता दें कि नया फोन पिछले साल बाजार में आए Mi A1 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। भारत में इसके दो वेरिएंट उतारे गए हैं। भारत में फोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है