googleNewsNext

Google Assistant की आवाज के 4.5 लाख भारतीय है कायल, दे चुके हैं शादी का प्रपोजल

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: April 13, 2018 05:04 PM2018-04-13T17:04:31+5:302018-04-13T17:04:31+5:30

गूगल ने हाल ही में Google Assistant बेस्ड अपने दो स्पीकर्स को लॉन्च करने के दौरान एक बेहद दिलचस्प जानकारी श�..

गूगल ने हाल ही में Google Assistant बेस्ड अपने दो स्पीकर्स को लॉन्च करने के दौरान एक बेहद दिलचस्प जानकारी शेयर की है। जैसा कि आप जानते हैं कि गूगल असिस्टेंट में महिला की आवाज में जानकारी मिलती है। आप ये खबर जानकर हैरान होंगे कि गूगल असिस्टेंट में सुनाई देनी वाली महिला की आवाज के भारतीय लोग इतने दीवाने हैं कि उससे शादी करना चाहते हैं। इनमें शामिल होने वाले 1-2 लोग नहीं बल्कि लाखों लोग हैं। गूगल असिस्टेंट से जुड़ा यह मामला अगर कम लोगों तक सीमित होता तो शायद Google इस बात की जानकारी सार्वजनिक नहीं करता। लेकिन यहां 1 या 2 नहीं बल्कि गूगल असिस्टेंट को अभी तक पूरे 4.5 लाख शादी के प्रपोजल मिले है।

टॅग्स :गूगलGoogle