googleNewsNext

गीता का उपदेश देने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ही क्यों चुना, हमसे उस ज्ञान का क्या लेना देना है?

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: October 18, 2019 05:39 PM2019-10-18T17:39:47+5:302019-10-18T17:39:47+5:30

भगवद्गीता का ज्ञान महाभारत युद्ध शुरु होने से ठीक पहले दिया गया। कुरुवंश की संतानें ही आमने-सामने थीं। अर्जुन को या उस वक्त किसी को भी अपने परिवार के लोगों से ही युद्ध में लड़ना था। आज भी ऐसी स्थिति कई परिवारों में बनती है जब चाचा-भतीजे या भाई-भाई या बाप-बेटे आदि के बीच झगड़े की बात सामने आती है। मतभेद की बात सामने आती है। श्रीमद्भगवद्गीता में अर्जुन द्वारा श्रीकृष्ण से पूछे गए सवाल किसी भी आम आदमी के जैसे सवाल है जो आज भी वैसे ही है और उनके जवाब इस महाग्रंथ में समाहित हैं। श्रीमद्भगवद्गीता में सात सौ श्लोक हैं जिन्हें 18 अध्याय में पिरोया गया है। युगों-युगों तक प्रासंगिक रहने वाले उस अमूल्य ज्ञान को हम रोजाना यहां एक-एक श्लोक के जरिये आप तक लाएंगे।

टॅग्स :भगवत गीताधार्मिक खबरेंBhagwat GitaReligious News