Saraswati Pooja 2020: कब है सरस्वती पूजा ? क्या है शुभ मुहूर्त
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 20, 2020 18:35 IST2020-01-20T18:35:40+5:302020-01-20T18:35:40+5:30
वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा का उत्तर भारत में बहुत महत्व है। यह न केवल विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना का दिन होता है बल्कि नये काम को शुरू करने के लिहाज से भी इस दिन का बहुत शुभ माना गया है। हिंदू पंचांगों के अनुसार वसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने माता सरस्वती की रचना की थी।

















