googleNewsNext

मौनी अमावस्या 2020 में स्नान और दान का शुभ मुहूर्त, जानें दान का महत्व

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: January 23, 2020 12:39 PM2020-01-23T12:39:06+5:302020-01-23T12:39:06+5:30

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इस बार मौनी अमानस्या 24 जनवरी को है।मौनी अमावस्या को लेकर ये भी कहा जाता है कि इस दिन देवता रूप बदलकर धरती पर आते हैं और के संगम में स्नान करते हैं। यही नहीं इस दिन पितृगण भी पितृलोक से संगम में स्नान करने आते हैं। इस तरह इस दिन देवताओं और पितरों का भी संगम होता है। ऐसे में इस दिन किया गये दान, यज्ञ और हवन का बहुत फल मिलता है।मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन स्नान के पश्चात तिल, तिल के लड्डू, तिल के तेल, आंवला, गर्म कपड़े, दर्पण, गाय और सोने का दान करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही शास्त्रों में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन व्रत करने से पुत्री और दामाद की आयु बढ़ती है। इस दिन किसी के लिए अशुभ नहीं बोलना या सोचना चाहिए।

टॅग्स :मौनी अमावस्याअमावस्याMauni AmavasyaAmavasya