googleNewsNext

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन

By धीरज पाल | Published: September 1, 2018 01:33 PM2018-09-01T13:33:05+5:302018-09-01T13:33:05+5:30

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के �..

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के शाहदरा के कृष्णानगर में शनिवार सुबह 3:18 बजे अंतिम सांस ली। दरअसल, उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है उनपर दवाओं का असर होना बंद हो गया था। कहा जा रहा है कि जैन मुनि ने इलाज कराने से भी इनकार कर दिया था और कृष्णानगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया. जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा। उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी।

टॅग्स :तरुण सागरजैन धर्मTarun SagarJainism