googleNewsNext

Hariyali Teej 2020: कब है हरियाली तीज? हरियाली तीज का मुहूर्त शुभ मुहूर्त, तिथि, और महत्व

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: July 17, 2020 05:30 PM2020-07-17T17:30:41+5:302020-07-17T17:30:41+5:30

हरियाली तीज (Hariyali Teej) श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे कजली तीज के रूप में मनाते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत काफी मायने रखता है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस मौके पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और खुशियां मनाती हैं। हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। हरियाली तीज के दिन सुहागन स्त्रियां व्रत रखती हैं। मां पार्वती (Maa Parvati) और शिव जी (Lord Shiva) की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। हरियाली तीज का मुहूर्त (बुधवार) जुलाई 22, 2020 को 19:23:49 से तृतीया आरम्भ (गुरुवार) जुलाई 23, 2020 को 17:04:45 पर तृतीया समाप्त

टॅग्स :हरियाली तीजHariyali Teej