googleNewsNext

Ganga Dussehra 2020: गंगा दशहरा 2020 तिथि शुभ मुहूर्त, लॉकडाउन में ऐसे करें गंगा दशहरा की पूजा

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 10, 2020 08:16 PM2020-05-10T20:16:42+5:302020-05-10T20:16:42+5:30

हिन्दू धर्म में गंगा को देवों की नदी कहा जाता है। मान्यता है कि इसमें एक बार स्नान करने से सभी तरह के पापों का नाश होता है। हर साल गंगा के इसी पर्व गंगा दशहरा को लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। माना जाता है कि इसी दिन मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ था। गंगा दशहरा वाले दिन लोग मां गंगा की पूजा करते हैं। काशी, हरिद्वार और प्रयाग के घाटों पर गंगा में डुबकी लगाने जाते हैं। मगर इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा करना ना तो संभव है और ना ही उचित। गंगा दशहरा वाले दिन दान-पुण्य का भी अपना अलग महत्व माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इस साल कब है गंगा दशहरा-मान्यता है कि इस दिन राजा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर गंगा पृथ्वी पर उतरीं थी.यह पर्व निर्जला एकादशी से एक दिन पहले मनाया जाता हैं. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन गंगा दशहरा आता है गंगा दशहरा 2020 तिथि व मुहूर्त दशमी तिथि प्रारंभ - 31 मई 2020 को शाम 05:36 बजे दशमी तिथि समाप्त - 01 जून दोपहर 02:57 बजे मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।