googleNewsNext

Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी, स्थापना, शुभ महुर्त, पूजा विधि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 28, 2019 11:23 AM2019-08-28T11:23:59+5:302019-08-28T14:52:32+5:30

 

हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। हमारे शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय कहा गया है। कोई भी शुभ काम हो या किसी तरह की विपत्ति आन पड़ी हो तो सबसे पहले विघ्न हर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पुराणों की मानें तो गणेश चतुर्थी के दिन ही गणेश जी का जन्म हुआ था। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश चतुर्थी के पर्व की धूम पूरे देश में रहती है मगर इसका असली रंग आपको महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। शिवपुराण में भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति गणेश की अवतरण-तिथि बताया गया है जबकि गणेशपुराण के मत से यह गणेशावतार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था। जानिये घर पर कैसे करें गणपति स्थापना.

टॅग्स :गणेश चतुर्थीमहाराष्ट्रGanesh ChaturthiMaharashtra