लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री बनते ही लिए ये कड़े फैसले

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 31, 2017 19:12 IST

Open in App
भारतीय जनता पार्टी की नई जयराम ठाकुर सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक में घोषणा की गई है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में जिन लोगों को दोबारा बहाल किया गया था उनको अपनी नौकरी छोड़नी पड़ेगी। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा का सत्र 9 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया है। ठाकुर ने अपने कैबिनेट के 11 सहयोगियों के साथ एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे कर्मचारियों को हटाना भाजपा के एजेंडे, पिछली सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' में प्रमुख था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2,000 कर्मचारियों को दोबारा बहाल किया गया था. कैबिनेट ने हिमालच प्रदेश लोकसेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के छोड़कर सभी प्रकार की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। नई सरकार पिछली सरकार की ओर से पिछले छह महीने में लिए गए फैसलों की भी समीक्षा करेगी। भाजपा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 में 44 सीटों पर जीत मिली है।
टॅग्स :हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा