2019 में कांग्रेस ने क्या खोया क्या पाया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 31, 2019 04:27 PM2019-12-31T16:27:36+5:302019-12-31T16:28:12+5:30
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त और राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद 2019 के पहले छह महीने कांग्रेस के लिए बहुत ही मुश्किल भरे रहे, लेकिन साल के अंत में महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा के हाथ से सत्ता फिसल जाने से देश की सबसे पुरानी पार्टी के भीतर भविष्य में बेहतर करने की एक उम्मीद जगी है। आइए नज़र डालते हैं देश की सबसे पुरानी पार्टी के बीते साल 2019 के सफर पर