googleNewsNext

भाजपा में बढ़ी राजनितिक सरगर्मियां, बड़े बदलाव के संकेत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 6, 2018 05:19 PM2018-01-06T17:19:29+5:302018-01-06T17:24:34+5:30

मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का क�..

मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां पार्टी को राह दिखाने वाले संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत डेरा डाल हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचकर भागवत से ‘बंद कमरे में’ चर्चा की। भागवत से मिलने शाह विमान से इंदौर आए और वहां से उज्जैन पहुंचे। लगभग तीन घंटे के उज्जैन प्रवास के दौरान शाह का भागवत से मुलाकात करना प्रमुख रहा। भागवत और शाह के बीच देश की राजनीतिक स्थिति के साथ ही मध्यप्रदेश के संदर्भ में चर्चा हुई। पार्टी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सवाल सिर्फ एक है कि यह बदलाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मर्जी से होगा या संघ तय करने वाला है बंद कमरे में हुए इस संवाद का क्या असर होगा ये तो बाद में ही पता चल सकेगा लेकिन ऐसी अटकले लगायी जा रही है भाजपा में बदलाव की लहर का बड़ा कारण संघ का हस्तक्षेप है |

टॅग्स :अमित शाहबीजेपीAmit Shahbjp