नौसेना के हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में पहली बार शामिल होने वाली दो महिला अधिकारी Kumudini Tyagi, Reeti Singh कौन हैं?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2020 21:26 IST2020-09-21T21:26:05+5:302020-09-21T21:26:05+5:30
भारतीय नौसेना के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा जब नौसेना के युद्धपोत पर दो महिला अधिकारियों की तैनाती होगी। सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रिति सिंह को नौसेना के युद्धपोत पर क्रू के रूप में तैनात किया जाएगा। बता दें कि वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। इन दोन महिला अधिकारियों को HELICOPTER STREAM में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है। नौसेना ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए 17 ऑफिसर्स में से इन दो को चुना है। सूत्रों ने कहा कि वह मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाती रही हैं और उन्हें राफेल के लिए आंतरिक चयन प्रक्रिया द्वारा चुना गया है। #ReetiSingh#KumudiniTyagi#IndianNavy

















