googleNewsNext

विनय रेड्डी ने 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden का लिखा भाषण, तेलंगाना के इस गांव से है ताल्लुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 21, 2021 01:32 PM2021-01-21T13:32:04+5:302021-01-21T13:32:26+5:30

जो बाइडन ने बुधवार यानी 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। इसके बाद उन्होंने देश को संबोधित किया, जिसपर दुनिया की निगाहें टिकी थी.. जो बाइडन के भाषण पर दुनिया भर की निगाहें इसलिए भी टिकीं थी कि वो राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले संबोधन में क्या कहेंगे, वो चाहे देश के आंतरिक मामलों के विषय में हो या फिर अंतरराष्ट्रीय मामलों के बारे में हो.. इस भाषण के बाद से एक भारतीय नाम चर्चा में है विनय रेड्डी का.. दरअसल, जो बाइडेन ने जो ऐतिहासिक भाषण दिया उसे तैयार करने में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी की भी अहम भूमिका थी। कौन है विनय रेड्डी और जो बाइडन के टीम का हिस्सा कैसे बने इस वीडियो के जरिए हम आपको बाताएंगे लेकिन सबसे पहले हमारे चैनल लोकमत हिंदी को सब्सक्राइब कर लीजिए..

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकातेलंगानाJoe BidenAmericaTelangana